बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन की खबर से उनका परिवार और पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वह एक फैमिली फंक्शन को अटेंड करने के लिए पिछले कुछ दिनों से दुबई में थीं। जब उनके निधन की खबर आई, तब किसी को यकीन नहीं हुआ कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस खबर को सुनकर हर कोई स्तब्ध था। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तक मुंबई लाया जाएगा। वहीं, इस बीच अब उनके शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैन्स अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दुख व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन इन तस्वीरों को फेक बताया जा रहा है।
54 साल की श्रीदेवी का निधन शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ था। वह अपने बाथरूम में बेहोश पाई गई थीं। इसके बाद जब उन्हें दुबई के राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया तो उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की खबर आने के कुछ देर बाद से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर लगातार वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला का शव दिखाई दे रहा है। उस शव को श्रीदेवी का बताया जा रहा है। फोटो में एक महिला का शव सफेद चादर में लिपटा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को हॉस्पिटल से लिया हुआ बताया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वायरल हो रही फोटो श्रीदेवी की नहीं है। यह एक फर्जी तस्वीर है, जिसे श्रीदेवी का शव बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। बता दें अभी तक किसी भी आधिकारिक सोर्स से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की तस्वीर जारी नहीं की गई है।
SRIDEVI DEAD BODY….#RIPSridevi Garu….There will never be anyone like you ever again…. pic.twitter.com/cdclQFJx4L
— vamsi krishna (@VAMSIGOUDCHIKKA) February 25, 2018

श्रीदेवी के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है, लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके परिवार के लोगों को सौंपा जाएगा। फिलहाल, दुबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। श्रीदेवी होटल के जिस फ्लोर पर थीं, उस पूरे फ्लोर को पुलिस ने सील कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन को अटेंड करने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ पहुंची थीं। शादी के हर फंक्शन में वह नजर आई थीं। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में भी रही थीं।