First Look Poster Of SriDevi Biopic: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी की जल्द ही बायोपिक सामने आने वाली है। साउथ इंडियन इंडस्ट्री में बन रही इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत निभा रही हैं। इसके चलते एक्ट्रेस का फिल्म से फर्स्ट लुक भी सामने आया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में रकुल श्रीदेवी का गेटअप लिए हुए हैं। श्रीदेवी जिस तरह से फिल्मों में खुद को कैरी करती थीं, रकुल भी ठीक उसी प्रकार से इस फिल्म के पोस्टर में दर्शकों के सामने आई हैं।
फिल्म के इस पोस्टर में रकुल व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। रकुल ने इस पोस्टर में ठीक श्रीदेवी की तरह अपना साज श्रृंगार किया हुआ है। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था, ऐसे में पोस्टर के फर्स्ट लुक में रकुल व्हाइट कलर की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। तरण बताते हैं कि यह फिल्म दो हिस्सों में दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी। फिल्म का पहला भाग 9 जनवरी को रिलीज होगा। वहीं फिल्म का दूसरा हिस्सा 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
Rakul Preet as #Sridevi… Rakul Preet portrays the part of the legendary actress in #NTRBiopic… While the first part [#NTRKathanayakudu] will release on 9 Jan 2019 [Wed], the second part [#NTRMahanayakudu] will release on 24 Jan 2019 [Thu]… Directed by Krish. pic.twitter.com/sFwEjcBn4M
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 10, 2018
फिल्म में रकुल के इस लुक को ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने भी शेयर किया है। तरण आदर्श इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखते हैं- श्रीदेवी की भूमिका में रकुलप्रीत… #NTRBiopic में श्रीदेवी का किरदार रकुलप्रीत निभाएंगी। फिल्म का पहला भाग #NTRKathanayakudu 9 जनवरी 2019 को दर्शकों के सामने आएगा। वहीं फिल्म का दूसरा हिस्सा #NTRMahanayakudu 24 जनवरी को रिलीज होगा।
Her early career, before going Bollywood she like this
Present no one knows she an tamilian
She first act in Telugu movies pic.twitter.com/UQaZxCXOc7— Sakshi chaturvedi (@Sakshic75099820) October 10, 2018

