Sonu Ke Titu Ki Sweety Box Office Collection Day 3: पंचनामा सीरीज के निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुशरत बरूचा और आलोक नाथ लीड रोल में नजर आए हैं। लव रंजन की इस फिल्म का इंतजार दर्शक पिछले काफी समय से कर रहे थे। इसका नतीजा ये रहा कि फिल्म के सिनेमाघरों में आते ही दर्शक इसे देखने के लिए पहुंचने लगे। फिल्म को दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में दर्शकों को को हीरो हिरोइ के बीच के रोमांस के साथ-साथ दोस्तों का ब्रोमांस भी खासा पसंद आ रहा है। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘वेलकम टु न्यूयॉर्क’ भी रिलीज हुई है।

सिनेमाघरों में पिछले काफी समय से सीरियस फिल्में रिलीज हो रही थीं। इस बीच इस तरह की कॉमेडी फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उनके ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ 42 लाख रुपए की कमाई की है। यह फिल्म के प्रिडिक्शन कलेक्शन से भी ज्यादा है। फिल्म इस साल की तीसरी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इससे पहले पद्मावत और पैडमैन इस लिस्ट में ऊपर के पायदान पर हैं।

PadMan Box Office Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ा खिलाड़ी कुमार की फिल्म का कलेक्शन

यह फिल्म भारत में करीब 1650 स्क्रीन्स पर दिखाई गई है। इसके करीब 5020 शो रोजाना दिखाए जा रहे हैं। वहीं फिल्म देश के बाहर करीब 275 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म को वर्ल्ड वाइड 1925 स्क्रीन मिले हैं। फिल्म की ओपनिंग को देखते हुए कहा जा रहा है कि यह फिल्म आगे भी दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाए रखेगी। फिल्म में दर्शकों को जहां कार्तिक आर्यन के मासूम चेहरे के साथ कड़क डायलॉग पसंद आ रहे हैं। वहीं नुशरत का शानदार डांस और उनका स्टाइल दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म में आलोक नाथ का बदला हुआ रूप भी काफी चर्चा बटोर रहा है। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गाने पहले से ही दर्शकों की जुबान पर हैं।