Sonam Kapoor-Anand Ahuja Marriage: सोनम और आनंद आहूजा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनम और आनंद की शादी के बाद की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। फोटो को देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और शाम को होने वाली रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।  सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाजों से शादी की। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। गोल्डन कलर की शेरवानी में आनंद आहूजा काफी स्मार्ट नजर आए। सोनम कपूर की शादी में दोस्त और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस, अर्जुन कपूर, जान्ह्वी कपूर, खुशी कपूर, अशुंला कपूर, संजय कपूर, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और बेटी सनाया कपूर भी शामिल हुई थीं। सोनम कपूर के परिवारजन पिता अनिल कपूर और भाई हर्षवर्धन ने बरात का स्वागत किया था।

 

Live Blog

Sonam Kapoor-Anand Ahuja Marriage Live Updates

Highlights

    16:44 (IST)08 May 2018
    एक ही फ्रेम में नजर आए स्टार्स


    बॉलीवुड के कई स्टार्स एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, आमिर खान और अनिल कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं।

    16:13 (IST)08 May 2018
    करिश्मा कपूर ने नए-नवेले जोड़े के साथ खिंचाई तस्वीर

    करिश्मा कपूर सोनम कपूर की शादी में शामिल हुई और उन्होंने नए नवेले जोड़े के साथ पोज भी दिया।

    16:09 (IST)08 May 2018
    सोनम और आनंद ने मेहमानों के साथ दिए पोज


    सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद दोनों ने शादी में आए मेहमानों के साथ पोज दिया।

    15:59 (IST)08 May 2018
    कजिन बहन जाह्न्वी ने ऐसे ही बधाई

    शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनम कपूर को बधाईयां मिल रही हैं। सोनम कपूर की कजिन सिस्टर जाह्न्वी ने तस्वीर शेयर कर नए-नवेले जोड़े को बधाई दी है।

    15:56 (IST)08 May 2018
    गर्ल गैंग के बीच दिखे अर्जुन कपूर

    सोनम की शादी में आए मेहमानों ने खूब मस्ती की। अर्जुन कपूर ने भी सभी मेहमानों के साथ तस्वीरें ली। तस्वीर में अर्जुन कपूर अभिनेत्री करीना कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

    15:53 (IST)08 May 2018
    सोनम की शादी की तस्वीरें

    15:52 (IST)08 May 2018
    रणवीर और अर्जुन का टैलेंट
    15:50 (IST)08 May 2018
    हर्षवर्धन ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई
    15:48 (IST)08 May 2018
    एक साथ निकले रणवीर और अर्जुन

    सोनम और आनंद की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं, अब मेहमान भी अपने घर जा रहे हैं। शादी के वेन्यू से रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर एक साथ निकले और मीडिया को खास अंदाज में बाय कहा। आज शाम को होटल द लीला में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

    15:45 (IST)08 May 2018
    बोनी कपूर ने दिया अशुंला कपूर के साथ पोज

    सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधने के बाद एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं, सोनम के शादी के मौके पर बोनी कपूर ने बेटी अशुंला कपूर के साथ भी पोज दिया। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

    15:42 (IST)08 May 2018
    सोनम और आनंद ने वेडिंग केक किया कट

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं, सोनम कपूर और आनंद सात फेरे लेने के बाद वेडिंग केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं।

    15:40 (IST)08 May 2018
    रणवीर और अर्जुन ने दिखाया सिगिंग टैलेंट

    15:12 (IST)08 May 2018
    आनंद ने थामा सोनम का हाथ

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं, शाम को होटल द लीला में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। तस्वीर में सोनम का हाथ पति आनंद आहूजा थामे हुए नजर आ रहे हैं।

    15:10 (IST)08 May 2018
    सोनम और आनंद ने शादी के बाद दिए पोज

    सोनम और आनंद आहूजा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनम और आनंद की शादी के बाद की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। फोटो को देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और शाम को होने वाली रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

    15:09 (IST)08 May 2018
    सोनम और आनंद की शादी का वीडियो

    सोनम कपूर और आनंद की शादी का वीडियो

    15:05 (IST)08 May 2018
    सैफ और करीना ने दिया पोज


    शादी की रस्मों के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान और करीना के साथ भी नए-नवेले जोड़े ने पोज दिया।

    15:03 (IST)08 May 2018
    संजय कपूर ने बेटी संग दिया पोज

    आनंद और सोनम की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं संजय कपूर बेटी सनाया के साथ पोज देते हुए नजर आए।

    14:58 (IST)08 May 2018
    आनंद ने पहनाया मंगलसूत्र

    14:55 (IST)08 May 2018
    सोनम-आनंद का वरमाला वीडियो
    14:37 (IST)08 May 2018
    सोनम मे दिया परिवार संग पोज

    सोनम कपूर की शादी की रस्मों के बाद एक्ट्रेस अपने परिवार के संग पोज देते हुए नजर आईं। शादी के बाद पहली बार सोनम और उनके परिवार के लोगों की तस्वीर सामने आई है।

    14:30 (IST)08 May 2018
    सोनम के चेहरे की खुशी

    शादी के बाद पहली तस्वीर में आनंद और सोनम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम कपूर और आनंद तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। आहूजा और कपूर परिवार शादी के जश्न को मना रहा है।

    14:19 (IST)08 May 2018
    शादी के बाद पहली तस्वीर में सोनम और आनंद

    शादी के बाद पहली तस्वीर में आनंद और सोनम। करण जौहर, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान समेत अन्य कई स्टार नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं।

    14:17 (IST)08 May 2018
    सोनम की शादी के वेन्यू का नजारा

    सोनम की शादी का वेन्यू मौसी कविता सिंह के ब्रांदा स्थित आलीशान घर हैरिटेज हेवली में किया गया है। शादी के वेन्यू पर बॉलीवुड के तमाम स्टार पहुंचे चुके हैं।

    14:15 (IST)08 May 2018
    शादी की रस्मों को करते सोनम और आनंद

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी की रस्मों को पूरा कर रहे हैं। सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    14:08 (IST)08 May 2018
    अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का यराना

    सोनम की शादी के मौके पर पूरा कपूर खानदान शादी के जश्न में डूबा हुआ है। सोनम की शादी के मौके पर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर स्वैग से पोज देते हुए नजर आए। दोनों स्टार्स एक साथ गुंडे फिल्म में काम कर चुके हैं।

    14:06 (IST)08 May 2018
    रानी और करण ने दिया पोज

    सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम की शादी में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और करण जौहर ने एक साथ पोज दिया।

    14:02 (IST)08 May 2018
    रेहा कपूर दिखीं इमोशनल

    सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। तस्वीर में सोनम हंसते हुए तो वहीं बहन रेहा कपूर इमोशनल दिख रही हैं।

    13:57 (IST)08 May 2018
    सोनम के भाईयों का स्वैग

    सोनम कपूर को शादी के मंडप तक उनके सभी भाई ले गए। सोनम कपूर शादी के मंडप पर पहुंचकर शादी की रस्में अदा कर रही हैं, वहीं सभी भाई एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

    13:55 (IST)08 May 2018
    रणवीर सिंह का अवतार

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के कार्यक्रम में अभिनेता रणवीर सिंह भी शरीक हुए। व्हाइट कलर के कुर्ते और जैकेट में रणवीर सिंह काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

    13:41 (IST)08 May 2018
    सोनम की शादी में लड़कियों का स्वैग

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी की रस्मों को अदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। सोनम कपूर की शादी में उनकी दोस्त और कजिन बहनों का स्वैग सामने आया है।

    13:17 (IST)08 May 2018
    श्वेता बच्चन का एलिगेंट लुक

    सोनम कपूर की शादी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन काफी एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं।

    13:14 (IST)08 May 2018
    करिश्मा की स्टोरी लाइन में सोनम कपूर

    बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनम कपूर की तस्वीर को शेयर किया है।

    12:57 (IST)08 May 2018
    करण जौहर ने दिए पोज

    फिल्ममेकर करण जौहर भी सोनम कपूर की शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।

    12:53 (IST)08 May 2018
    जूनियर बच्चन का भी दिखा जलवा

    बहन श्वेता बच्चन संग अभिषेक बच्चन सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।


    12:51 (IST)08 May 2018
    कॉमेडियन और एक्टर सतीश कौशिक परिवार संग हुए स्पॉट

    बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक परिवार संग  आनंद और सोनम को आशीर्वाद देने लिए पहुंचे। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

    12:49 (IST)08 May 2018
    शादी के वेन्यू पर पहुंचे जावेद अख्तर

    नए नवेले कपल को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड स्टार  जावेद अख्तर भी पहुंच चुके हैं। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

    12:43 (IST)08 May 2018
    मंडप के लिए जाती सोनम कपूर

    आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने के लिए पहुंची सोनम कपूर।

    12:40 (IST)08 May 2018
    रानी मुखर्जी का लुक

    अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक दम  अलग लुक में नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

    12:36 (IST)08 May 2018
    वेन्यू के अंदर का नजारा
    12:35 (IST)08 May 2018
    आलिया ने शेयर की दुल्हन की तस्वीर

    सोनम कपूर के दुल्हन लिबास की तस्वीर को 'राजी' स्टार आलिया भट्ट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।