Sonam Kapoor-Anand Ahuja Marriage: सोनम और आनंद आहूजा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनम और आनंद की शादी के बाद की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। फोटो को देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और शाम को होने वाली रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाजों से शादी की। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। गोल्डन कलर की शेरवानी में आनंद आहूजा काफी स्मार्ट नजर आए। सोनम कपूर की शादी में दोस्त और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस, अर्जुन कपूर, जान्ह्वी कपूर, खुशी कपूर, अशुंला कपूर, संजय कपूर, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और बेटी सनाया कपूर भी शामिल हुई थीं। सोनम कपूर के परिवारजन पिता अनिल कपूर और भाई हर्षवर्धन ने बरात का स्वागत किया था।


बॉलीवुड के कई स्टार्स एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, आमिर खान और अनिल कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं।
करिश्मा कपूर सोनम कपूर की शादी में शामिल हुई और उन्होंने नए नवेले जोड़े के साथ पोज भी दिया।
सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद दोनों ने शादी में आए मेहमानों के साथ पोज दिया।
शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनम कपूर को बधाईयां मिल रही हैं। सोनम कपूर की कजिन सिस्टर जाह्न्वी ने तस्वीर शेयर कर नए-नवेले जोड़े को बधाई दी है।
सोनम की शादी में आए मेहमानों ने खूब मस्ती की। अर्जुन कपूर ने भी सभी मेहमानों के साथ तस्वीरें ली। तस्वीर में अर्जुन कपूर अभिनेत्री करीना कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।
सोनम और आनंद की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं, अब मेहमान भी अपने घर जा रहे हैं। शादी के वेन्यू से रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर एक साथ निकले और मीडिया को खास अंदाज में बाय कहा। आज शाम को होटल द लीला में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)
सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधने के बाद एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं, सोनम के शादी के मौके पर बोनी कपूर ने बेटी अशुंला कपूर के साथ भी पोज दिया। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं, सोनम कपूर और आनंद सात फेरे लेने के बाद वेडिंग केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं, शाम को होटल द लीला में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। तस्वीर में सोनम का हाथ पति आनंद आहूजा थामे हुए नजर आ रहे हैं।
सोनम और आनंद आहूजा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनम और आनंद की शादी के बाद की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। फोटो को देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और शाम को होने वाली रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
सोनम कपूर और आनंद की शादी का वीडियो
शादी की रस्मों के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान और करीना के साथ भी नए-नवेले जोड़े ने पोज दिया।
आनंद और सोनम की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं संजय कपूर बेटी सनाया के साथ पोज देते हुए नजर आए।
सोनम कपूर की शादी की रस्मों के बाद एक्ट्रेस अपने परिवार के संग पोज देते हुए नजर आईं। शादी के बाद पहली बार सोनम और उनके परिवार के लोगों की तस्वीर सामने आई है।
शादी के बाद पहली तस्वीर में आनंद और सोनम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम कपूर और आनंद तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। आहूजा और कपूर परिवार शादी के जश्न को मना रहा है।
शादी के बाद पहली तस्वीर में आनंद और सोनम। करण जौहर, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान समेत अन्य कई स्टार नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं।
सोनम की शादी का वेन्यू मौसी कविता सिंह के ब्रांदा स्थित आलीशान घर हैरिटेज हेवली में किया गया है। शादी के वेन्यू पर बॉलीवुड के तमाम स्टार पहुंचे चुके हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी की रस्मों को पूरा कर रहे हैं। सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोनम की शादी के मौके पर पूरा कपूर खानदान शादी के जश्न में डूबा हुआ है। सोनम की शादी के मौके पर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर स्वैग से पोज देते हुए नजर आए। दोनों स्टार्स एक साथ गुंडे फिल्म में काम कर चुके हैं।
सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम की शादी में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और करण जौहर ने एक साथ पोज दिया।
सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। तस्वीर में सोनम हंसते हुए तो वहीं बहन रेहा कपूर इमोशनल दिख रही हैं।
सोनम कपूर को शादी के मंडप तक उनके सभी भाई ले गए। सोनम कपूर शादी के मंडप पर पहुंचकर शादी की रस्में अदा कर रही हैं, वहीं सभी भाई एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के कार्यक्रम में अभिनेता रणवीर सिंह भी शरीक हुए। व्हाइट कलर के कुर्ते और जैकेट में रणवीर सिंह काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी की रस्मों को अदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। सोनम कपूर की शादी में उनकी दोस्त और कजिन बहनों का स्वैग सामने आया है।
सोनम कपूर की शादी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन काफी एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनम कपूर की तस्वीर को शेयर किया है।
फिल्ममेकर करण जौहर भी सोनम कपूर की शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।
बहन श्वेता बच्चन संग अभिषेक बच्चन सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक परिवार संग आनंद और सोनम को आशीर्वाद देने लिए पहुंचे। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)
नए नवेले कपल को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड स्टार जावेद अख्तर भी पहुंच चुके हैं। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)
आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने के लिए पहुंची सोनम कपूर।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक दम अलग लुक में नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)
सोनम कपूर के दुल्हन लिबास की तस्वीर को 'राजी' स्टार आलिया भट्ट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।