बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ उनका बर्थडे मनाया। सोनाक्षी ने अपनी मां के साथ बर्थडे मनाते हुए एक खूबसूरत तस्वीर अपने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी अपनी मां के साथ बैठी हुई हैं, सोनाक्षी ने हाथ में केक ले रखा है जिस पर ‘मॉम’ और ट्रे पर ‘हैप्पी बर्थडे मॉम’ लिखा हुआ है। सोनाक्षी की मां पूनम की उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हां के साथ 1980 में शादी हुई थी। बिहार की रहने वाली पूनम अंग्रेजी से एमए हैं और सोनाक्षी के अलावा उनके दो और बेटे हैं जिनका नाम लव सिन्हां और कुश सिन्हां है। पूनम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, फिल्म जिगरी दोस्त में वह कोमल के किरदार में नजर आई थीं और 1973 में आई फिल्म सबक में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हां के साथ भी काम किया है।
उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो अपने भाई लव और कुश की तुलमा में सोनाक्षी सबसे ज्यादा चर्चित हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में 2 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म अकीरा में नजर आई थीं। ए.आर. मुर्गुदास निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी ने अब तक का सबसे अलग किरदार करते हुए जबरदस्त एक्शन किए। इसके बाद अब दर्शकों को सोनाक्षी की आने वाली फिल्म फोर्स के सीक्वल का इंतिजार है। जॉन अब्राहम निर्देशित यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी फिल कुछ एक्शन सीन करती नजर आ सकती हैं। देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती हैं।
