बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा डिफरेंट ब्राइडल लुक में नजर आई हैं। सोनाक्षी ने एक फोटोशूट करवाया है। इसमें सोनाक्षी एक दुल्हन के लुक में दिख रही हैं। यह फोटोशूट उन्होंने फेमिना इंडिया मैगजीन के दिसंबर ईश्यू के लिए करवाया है। सोनाक्षी के ब्राइडल लुक को सेलेब्रेटी फोटोग्राफर अर्जुन मलिक ने अपने कैमरे में कैद किया है। उनकी स्टाइलिंग दिव्यंका डिसूजा ने की है।
सोनाक्षी फेमिना इंडिया मैगजीन के दिसंबर एडिशन के कवर पेज पर भी दिखेंगी। मैगजीन के कवर पेज की तस्वीर सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में मिंट ग्रीन ड्रेस और गोल्डन पट्टी वर्क वाली ड्रेस में साोनाक्षी खूबसूरत लग रही हैं। यह एडिशन मैगजीन का वेडिंग एडिशन है।
सोनाक्षी ने शूट के लिए कुंदन नेकलेस, मोनोक्रोम विंटेज इयररिंग्स और मांग टिक्का पहना है। ऐसा नहीं है कि हम पहली बार सोनाक्षी को वेडिंग ड्रेस में देख रहे हैं। इससे पहले भी वह कई बार वेडिंग लुक में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस बार मैगजीन के कवर पेज पर वह जिस लुक में नजर आ रही हैं वह वाकई अब तक का उनका सबसे अलग वेडिंग लुक है। मैगजीन के लिए करवाए गए फोटोशूट में सोनाक्षी ने दुल्हन की ड्रेसें पहनी हैं। इसके साथ ही फेमिना ने फोटोशूट का एक वीडियो भी जारी किया है।
मैगजीन के कवर पेज की जो तस्वीर सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की है, उसके कैप्शन में लिखा है, ‘इस महीने के फेमिना इंडिया के लिए कवर गर्ल सोनाक्षी सिन्हा।’ साथ ही उन्होंने अपने हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट का नाम लिखा है। तीन दिन पहले शेयर की गई इस तस्वीर को करीब 90 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही सोनाक्षी ने इस फोटोशूट की एक तस्वीर बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है

