लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे अपने-अपने घरों में कैद हैं। खुद को बहलाए रखने और फैंस को एंटरटेन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी और उनके पति राजकुंद्रा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बेटे वियान नारद बन शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा के बीच महाभारत करा देता है।
शिल्पा सहित विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मॉडर्न महाभारत का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बेटे अपने पापा राज कुंद्रा के पास जाते हैं और कहते हैं कि पिता श्री, मम्मी आपको मोटा बोल रही हैं। वियान की बातों पर राज विश्वास कर लेते हैं और काफी गुस्से हो जाते हैं। और कहते हैं, ‘जाओ उसको बोलो कि वो जंग के लिए तैयार हो जाए’। जिसके बाद वियान शिल्पा के पास जाकर भी उन्हें भड़काते हैं। और कहते हैं कि पापा ने आपको लेजी बोला है। जिसके बाद दोनों टॉय गन लेकर एक दूसरे के साथ युध्द की तैयारी करने लग जाते हैं।
राज और शिल्पा ने इस वीडियो को काफी मजेदार बनाने के लिए महाभारत का म्यूजिक और ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल किया है। एक फनी जंग के बाद जब नारद बने वियान की पोल खुल जाती हैं दोनों उन्हें मारने के लिए दौड़ते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा लिखा, ‘हमारी मॉडर्न डे की महाभारत। डैडी जी और मम्मी जी के बीच जंग छेड़कर हमारे बेटे जी ने संडे का फंडा बदल दिया है। इसलिए हमारी मॉडर्न डे की महाभारत में मॉडर्न डे की प्रॉब्लम और मॉडर्न शास्त्र हैं। कैसा लगा ये युद्ध आपको’।