शनिवार की रात सलमान खान और उनके खानदान के लिए बेहद खास रही। सलमान खान के भतीजे और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान 18 साल के हो चुके हैं और इसी मौके पर सोहेल ने बेटे निर्वाण के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी दी। सोहेल ने ये पार्टी अपने नए घर में दी थी।  उन्होंने हाल ही में बांद्रा में नया घर खरीदा है। इस पार्टी में सलमान खान का पूरा परिवार नज़र आया।

आमतौर पर सलमान का पूरा परिवार महत्वपूर्ण मौकों पर ही साथ नज़र आता है। इस पार्टी में भी सलमान का पूरा परिवार पहुंचा। यहां दादा सलीम खान, दादी सलमा खान- हेलन, चाचा अरबाज खान और बुआ अर्पिता और अरवीरा भी मौजूद थी। निर्वाण को विश करने सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम अली खान और अरहान भी पहुंचे।

अरबाज खान, अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री
रिया चक्रवर्ती. आयुष शर्मा
मलाइका अरो़ड़ा अपने माता पिता के साथ
संजय कपूर और माहीप कपूर
सोहेल खान और सीमा खान
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, बॉबी देओल और डेज़ी शाह
इब्राहिम खान

हालांकि इस पार्टी में अरबाज की विदेशी गर्लफ्रेंड जियॉर्जिया नज़र नहीं आईं लेकिन इस पार्टी में अरबाज की एक्स वाइफ़ मलाइका अरोड़ा अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हुई नज़र आईं। मलाइका अपने माता पिता के साथ पार्टी में पहुंची थी। इसके अलावा पार्टी में बॉबी देओल, रिया चक्रवर्ती, वत्सल सेठ, आयुष शर्मा, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, संजय कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे।
मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में ‘लड़की वाले’ बनकर खाना परोसते नजर आए सुपरस्टार्स