बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की डेट का ऐलान कर दिया है। रविवार को दोनों ने एक पोस्ट के जरिए घोषणा की थी कि 14-15 नवंबर की शादी की तारीख तय हुई है। दोनों की शादी की डेट सामने आने के बाद फैन्स बेहद उत्साहित हैं। लेकिन रणवीर-दीपिका के 15 नवंबर को शादी करने के पीछे की वजह बेहद खास है।

दरअसल रणवीर-दीपिका ने पहली बार एक साथ फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में काम किया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं यह फिल्म 15 नबंवर 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद बी-टाउन में ऐसी चर्चा है कि यही कारण है कि दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को ही सात फेरे लेना चाहते हैं। कहा जाता है कि ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ से ही दोनों एक्टर्स के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। जबकि दोनों को पहली बार साल 2012 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान साथ देखा गया था।

‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के एक सीन में दीपिका और रणवीर।

दीपिका-रणवीर के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद है। यही कारण है कि दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल होती हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साथ ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के अलावा ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में काम किया है। यह दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। फैन्स दोनों को एक साथ फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

करियर की बात करें तो रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ है। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान हैं। हाल ही में रणवीर ‘सिंबा’ के लिए स्पेशल सॉन्ग शूट कर स्विट्जरलैंड से वापस लौटे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह ‘गली बॉय’ और ‘तख्त’ में नजर आएंगे। जबकि दीपिका पादुकोण ने अभी तक किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

कुछ-कुछ होता है के इवेंट में जाह्नवी कपूर ने ईशान संग की अंजलि की एक्टिंग, ऐसे लूटी लाइमलाइट

https://www.jansatta.com/entertainment/