Simmba Movie Review and Release Updates:  रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी हैं। यह सारा की दूसरी फिल्म है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं वजह है कि फिल्म में रणवीर जैसे धुरंदर कलाकार हैं। वहीं सारा की ये दूसरी फिल्म है, पहली फिल्म (केदारनाथ) से सारा ने दर्शकों पर सकारात्मक छवि छोड़ी है। ऐसे में ऑडियंस उन्हें और देखना चाहती है।

फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जाकर फिल्म दर्शकों के सामने आ चुकी है। उम्मीदें जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस में ‘सिंबा’ का सिक्का खूब चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर और सारा की ये फिल्म ओपनिंग डे पर 39 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है। जानिए फिल्म देखने के बाद सिंबा को कैसे पब्लिक और सेलेब्स रिव्यूज मिल रहे हैं…

Live Blog

Simmba Movie Review and Release LIVE Updates: Follow all the latest updates about Ranveer Singh and Sara Ali Khan Simmba Movie in English Here

Highlights

    17:30 (IST)28 Dec 2018
    'रणवीर की सिंबा के रिलीज के बाद ZERO की नहीं हो रही बात'....

    कुछ फैन्स शाहरुख खान की जीरो का मजाक उड़ा रहे हैं कि रणवीर की सिंबा के रिलीज के  बाद से कोई जीरो की बात नहीं कर रहा है।

    17:23 (IST)28 Dec 2018
    कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आई रणवीर की एक्टिंग...

    रणवीर के फैन्स जहां सिंबा को बेस्ट फिल्म बता रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक फिल्म को नापसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- रणवीर ने ओवर एक्टिंग कर-कर के दिमाग की दही कर दिया....

    17:16 (IST)28 Dec 2018
    'सिंबा' वाला बर्थडे केक काट रहे फैन्स...

    फैन्स पर रणवीर की सिंबा की खुमारी कुछ ऐसे छाई है कि बर्थडे केक भी 'सिंबा' वाला काटा जा रहा है....

    17:00 (IST)28 Dec 2018
    दर्शक बोले- फिल्म में ओवर एक्टिंग कर रहे रणवीर...

    कुछ लोग इस फिल्म को लेकर कह रहे हैं कि सिंबा टोटल वेस्ट ऑफ टाइम है। 

    16:46 (IST)28 Dec 2018
    रणवीर की सिंबा को मिल रहे ऐसे भी रिएक्शन...

    तो कुछ लोग रणवीर की सिंबा को ऐसे रिएक्शनदे रहे हैं...

    16:30 (IST)28 Dec 2018
    सिंबा और केजीएफ के बीच हो रही तकरार, दर्शक बता रहे कौन है बेहतर...

    सिंबा और KGF को लेकर फैन्स तुलना कर रहे हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि केजीएफ सिंबा से बेटर है।

     

    16:12 (IST)28 Dec 2018
    सिंबा देख रणवीर के फैन्स बोले- सुपरस्टार ऑफ दिस जनरेशन

    रणवीरके एक फैन ने सिंबा देखने के बाद लिखा कि वह इस जनरेशन के बेस्ट हीरो हैं...

    16:06 (IST)28 Dec 2018
    हर भाषा को अपना बना लेते हैं रणवीर...

    सिंबा में रणवीर की एक्टिंग देख कर फैन्स काफी उत्साहित हैं। ऐसे में रणवीर की तारीफों में कहा जा रहा है कि रणवीर हर भाषा में फिट हैं....

    15:33 (IST)28 Dec 2018
    सिंबा से लगातार बढ़ रही उम्मीदें...

    80 करोड़ के  बजट में बनी सिंबा को लेकर जहां गिरीश जौहर ने कहा कि फिल्म 18 करोड़ रुपए कमा सकती है। वहीं रोहित जैसवाल के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपए कमा सकती है।  

    15:29 (IST)28 Dec 2018
    अभिषेक ने सिंबा को दिया ये रिएक्शन

    रणवीर सिंह की फिल्म को अभिषेक बच्चन ने भी प्रोत्साहित किया है। फिल्म की टीम को मुबारकबाद देते हुए अभिषेक ने ट्विटर पर पोस्ट भी किया है।

    15:17 (IST)28 Dec 2018
    ओपनिंग डे पर इतने करोड़ का बिजनेस कर सकती है सिंबा

    कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 18 करोड़ रुपए का बिजनेस करेगी। गिरीश जौहर के मुताबिक पहले दिन फिल्म 18 करोड़ कमा सकती है।

    14:57 (IST)28 Dec 2018
    ऑल इन वन है सिंबा,सुपरहहिट है फिल्म..

    रोहित जैसवाल ने कहा कि फिल्म सिंबा में एक्शन है, कॉमेडी है, रोमांस है और सबसे जरूरी इमोशन है। सुपरहहिट है फिल्म

    14:49 (IST)28 Dec 2018
    साल की बेस्ट एंटरटेनर फिल्म है सिंबा...

    सुमित कंडेल के मुताबिक सिंबा साल की बेस्ट एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहते हुए उन्होंने रणवीर की फिल्म को 4 स्टार्स दिए हैं। 

    g

    14:32 (IST)28 Dec 2018
    कुछ पॉजिटिव तो कुछ निगेटिव मिल रहे रिव्यूज

    पॉजिटिव रिव्यूज के बीच कई लोग निगेटिव रिव्यू भी दे रहे हैं। एक फैन ने तो ट्विटर पर सेरेडॉन दवाई की तस्वीर शेयर की है।

    14:04 (IST)28 Dec 2018
    सिंबा देखने के बाद फैन्स से फिल्म को मिली ऐसी प्रतिक्रिया...

    सिंबा को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कहा कि रणवीर सिंह अपने फैन्स को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। देखें बाकी लोगों के रिएक्शन्स...

    13:47 (IST)28 Dec 2018
    रोहित की फिल्म की हो रही तारीफें...

    फैन्स कह रहे - वाह रोहित शेट्टी क्या फिल्म बनाई है।

    13:20 (IST)28 Dec 2018
    फिल्म में काम नहीं आता 'केमियो वाला सरप्राइज'

    फिल्म में अजय देवगन 'सिंघम' वाले अवतार में नजर आते हैं। दरअसल, अजय फिल्म में केमियो कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का कहना है कि फिल्म सिंबा में इन सब की जरूरत नहीं थी। ये सब काम नहीं आता। बता दें, इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई जिसमें ढेरों केमियो रोल दिखाए गए। जीरो में सलमान खान, जूही चावला, करिश्मा कपूर और श्रीदेवी नजर आई थीं। ऐसे में फैन्स ने कहा कि ये सब काम नहीं आता।

     

    13:10 (IST)28 Dec 2018
    सिंबा पर बरसा फराह खान का प्यार....

    फराह खान ने भी फिल्म सिंबा पर अपना प्यार बरसाय है....

    13:02 (IST)28 Dec 2018
    रणवीर सिंह हैं स्टार ऑफ आवर जनरेशन...

    आशीष चंचलानी के मुताबिक, रणवीर सिंह हमारी जनरेशन के स्टार हैं। 

    12:50 (IST)28 Dec 2018
    फिल्म सिंबा के कलेक्शन को लेकर लगाए जा रहे कयास...

    शुरुआत में फिल्म को लेकर लोगों में ओवरएक्साइटमेंट थी। ऐसे में में कुछ लोगों ने कयास लगाए कि फिल्म ओपनिंग डे पर 39 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 18 करोड़ की कमाई कर सकती है। गिरीश जौहर के मुताबिक, रोहित शेट्टी, रणवीर और सारा की फिल्म पहले दिन में 18 करोड़ कमा सकती है।

    12:47 (IST)28 Dec 2018
    रोहित शेट्टी की फिल्म में दिखता है सब कुछ बड़ा.....


    इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत में रणवीर ने बताया कि 'मुझे लगता है कि यह कहना ठीक होगा कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में जिंदगी को और बड़ा बना कर दिखाते हैं। रोहित की फिल्म में सब कुछ बड़ा होता है।'

    12:39 (IST)28 Dec 2018
    लव सिन्हा ने सिंबा टीम को कहा बेस्ट wishes

    एक्टर लव सिन्हा ने भी फिल्म सिंबा को अपनी ढेरों शुभकामनाएं दी। लव ने सिंबा टीम को कहा बेस्ट विशेज सोनू सूद, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह।

    12:34 (IST)28 Dec 2018
    फिल्म देखने जाने से पहले यहां देखें 'सिंबा' का ट्रेलर

    फिल्म रिलीज से पहले दर्शकों के दिलों पर सिंबा का ट्रेलर छा गया था  यहां देखें सिंबा का ट्रेलर

    12:02 (IST)28 Dec 2018
    मेरा वाला गाना.... मचा रहा धमाल....

    रणवीर सिंह की फिल्म से गाना 'मेरा वाला डांस' जबरदस्त हिट हुआ है। गाना फैन्स को इतना अच्छा लगा है कि चार्टबस्टर पर अच्छी रैंकिंग के साथ बना हुआ है।

    11:54 (IST)28 Dec 2018
    सिंबा ग्रुप ने फैन्स के साथ शेयर की थी तस्वीर...

    करण जौहर ने फिल्म सिंबा रिलीज से पहले खए तस्वीर 'सिंबा ग्रुप' के साथ शेयर की थी। देखें..

    11:51 (IST)28 Dec 2018
    'बिऑन्ड द ब्लॉकबस्टर' है रणवीर सिंह की SIMMBA!

    फैन्स रणवीर की फिल्म को खूब एंजॉय कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि लंबे वक्त के बाद ऐसी फिल्म आई है जिसे देख उन्होंने एंजॉय किया तो किसी ने लिखा कि रणवीर की ये फिल्म 'बिऑन्ड द ब्लॉकबस्टर' है।

    11:49 (IST)28 Dec 2018
    रणवीर को मिल रही मुबारकबाद....

    सेलेब्स रिव्यूज के बीच रोहित ने रणवीर को उनकी फिल्म की सफलता के लिए मुबारकबाद दी।

    11:44 (IST)28 Dec 2018
    प्रोड्यूसर करण जौहर ने सिंबा को लेकर किया ट्वीट

    करण जौहर ने भी रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' को लेकर ट्वीट किया है। बता दें, करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

    11:38 (IST)28 Dec 2018
    रणवीर का ये साल '2018' रहा जबरदस्त,पहले पद्मावत, फिर दीपिका से शादी और अब सिंबा...

    इधर गिरीश जौहर के मुताबिक, रणवीर के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा है। शुरूआत 'पद्मावत' से, फिर रणवीर और दीपिका की शादी और अब साल के अंत में रणवीर की सिंबा। 

    11:35 (IST)28 Dec 2018
    साल की दूसरी हिट है रणवीर की 'सिंबा'!

    तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि रणवीर ने इस साल दो हिट दी हैं, पहली 'पद्मावत' और दूसरी 'सिंबा'

    11:33 (IST)28 Dec 2018
    फिल्म में हो रही रणवीर की कड़क मूछों की तारीफें

    फिल्म में हो रही रणवीर की मराठी जुबान और कड़क मूछों की तारीफें..

    11:32 (IST)28 Dec 2018
    ब्लॉकबस्टर हिट है रणवीर की सिंबा!

    फिल्म में रणवीर की एक्टिंग को आउटस्टैंडिंग, सारा की अदाकारी को एक्सिलेंट और सोनू सूद के अभिनय को कमाल कहा गया है। गिरीश जौहर के मुताबिक फिल्म सिंबा एक ब्लॉकबस्टर हिट है।

    11:30 (IST)28 Dec 2018
    सॉलिड पैसा वसूल है सिंबा....

    ट्रेड एनेलिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक फिल्म सिंबा एक पैसा वसूल फिल्म है। वहीं गिरीश फैन्स को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि फिल्म देखने के लिए जरूर जाएं...

    11:28 (IST)28 Dec 2018
    वर्ल्डवाइड इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है 'सिंबा'

    देशभर में रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा 4020 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ओवरसीस 963 और वर्ल्डवाइड फिल्म 4983 स्क्रीन्स पर जारी की गई है।

    11:24 (IST)28 Dec 2018
    फैन्स कह रहे रणवीर है अगला 'बॉलीवुड किंग

    रणवीर सिंह के फैन्स रणवीर को अब अगले बॉलीवुड किंग के तौर पर देख रहे हैं। ज्ञात हो शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग कहे जाते हैं। लेकिन एसआरके की फिल्म जीरो ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं करके दिखाया। 

    11:19 (IST)28 Dec 2018
    रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म के दीवानों को पसंद आई 'सिंबा'

    रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म के दीवानों को सिंबा ने खूब लुभाया है। ऐसे में फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीन्स को खूब सराहा जा रहा है।

    11:13 (IST)28 Dec 2018
    ऑनलाइन लीक हो गई रणवीर सिंह की Simmba

    खबर आ रही है कि रणवीर सिंह की फिल्म को भी लीक कर दिया गया है। इससे पहले भी कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्में ऑनलाइन लीक की गई हैं।

    11:12 (IST)28 Dec 2018
    सिंबा के जरिए दिया गया है अच्छा मेसेज...

    रणवीर सिंह की फिल्म को सेलेब्स के अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। अतुल मोहन ने कहा कि फिल्म में अच्छा मेसेज दिया गया है... 

    10:57 (IST)28 Dec 2018
    दर्शकों को नहीं भायी रणवीर की अदाकारी! पूछ रहे लोग ये ही बने थे 'खिलजी'!

    कुछ लोग फिल्म को लेकर हैरानी जता रहे हैं कि रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में खिलजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस से खुश नजर नहीं आ रहे कुछ लोग...

    10:55 (IST)28 Dec 2018
    'सिंबा' को साल की बकवास फिल्म कह रहे कुछ लोग...!

    कुछ लोग रणवीर की सिंबा को वर्स्ट बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिखाई दिया...