Simmba Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिंबा ने अब तक 170 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म दूसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन कर रही है। रणवीर और सारा अली खान की फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 13.32 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई मिलाकर सिंबा का कुल कलेक्शन 190 करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा सिंबा ने ओवरसीस- 63.22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
ओपनिंग डे पर रणवीर सिंह की सिंबा ने शुक्रवार को 20.72 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 23.33 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म ने 31.06 करोड़ रुपए कमाए। सोमवार को फिल्म सिंबा ने 21.24 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म का बिजनेस रहा 28.19 करोड़ रुपए और बुधवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 14.49 करोड़ रुपए। इसी तरह फिल्म की कमाई लगातार पहले वीक में जारी रही और फिल्म ने दूसरे वीक में भी शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ ही दूरी पर है।
#Simmba is ruling the BO… Witnesses superb growth on second Sat… Expected to collect bigger numbers today… Will emerge Ranveer’s second highest grosser today, surpassing #BajiraoMastani… [Week 2] Fri 9.02 cr, Sat 13.32 cr. Total: ₹ 173.15 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 6, 2019
बता दें, रणवीर की फिल्म ऑडियंस बहुत पसंद कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान, आशुतोष राणा और सोनू सूद भी हैं। फिल्म में सारे कलाकारों का काम शानदार है। फिल्म में एक्शन है, ड्रामा है, रोमांस और इमोशन्स भी हैं। फिल्म दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, क्योंकि फिल्म में एक बेहद अहम मैसेज है। जो दर्शकों को खुद से जोड़े रखती है।

Highlights
सिंबा में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस खूब पसंद आ रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिला है। सिंबा को लेकर लोगों का लाइव रिएक्शन देखने के लिए रणवीर सिंह चेहरे पर मास्क लगाकर मुंबई के एक थियेटर पहुंचे।
रणवीर सिंह की सिंबा देश के अलावा विदेश में भी जबरदस्त कमाई करने में सफल हो रही है। फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अली खान भी हैं। खास बात यह है कि हिंदी भाषा की फिल्म चेन्नई के बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है।
रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रणवीर की फिल्म ने अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है।
तरण ने एक ट्वीट में लिखा- ''सिंबा नीचे फिसलने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म दूसरे वीकेंड में भी मजबूती के साथ टिकी हुई है। 200 करोड़ रुपए के बेहद नजदीक पहुंच गई है। सिंबा साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर संजू और दूसरे नंबर पर पद्मावत विराजमान है।''
रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म साल 2018 में संजू और पद्मावत के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
रणवीर सिंह की सिंबा ने पहले वीक में 76 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की है, जबकि दूसरे वीक में फिल्म ने 40 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 190 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के 10 दिनों के बाद भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म को 200 करोड़ की एंट्री में केवल 10 करोड़ की दूरी है।
रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। सिंबा कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर है।
रणवीर सिंह की सिंबा भारत के 4 मल्टीप्लेक्स चेन में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने कुल चार मल्टीप्लेक्स में 18 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 185 करोड़ रुपए की अबतक कुल कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए का बताया जाता है। जानिए एक से पांच नंबर तक कौन सी फिल्में हैं सिनेमाघरों में विराजमान-
रणवीर सिंह की सिंबा की कमाई भारत के बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ रुपए के आसपास हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। 10 दिनों के बाद भी सिंबा को देखने के लिए लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म 250 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।
रणवीर सिंह की सिंबा भारत के अलावा विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में अबतक 173 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है तो वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 68 करोड़ 76 लाख रुपए का कारोबार किया है।
रणवीर सिंह की सिंबा को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ने दूसरे रविवार को करीब 19-20 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिलहाल फिल्म के कमाई के आंकड़े सामने आने में थोड़ा इंतजार है।
रणवीर सिंह की सिंबा को रिलीज के 10 दिनों के बाद भी दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए वह लोग भी सिनेमाघर पहुंच रहे हैं जिन्हें हिंदी नहीं आती।
रणवीर सिंह फिल्म सिंबा की सफलता को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में वह अपने रिएक्शन भी ट्विटर पर साझा करते हैं। रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अपने मूड के बारे में बताया था।