Simmba Box Office Collection Day 10:  रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिंबा ने अब तक 170 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म दूसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन कर रही है। रणवीर और सारा अली खान की फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 13.32 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई मिलाकर सिंबा का कुल कलेक्शन 190 करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा सिंबा ने ओवरसीस- 63.22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

ओपनिंग डे पर रणवीर सिंह की सिंबा ने शुक्रवार को 20.72 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 23.33 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म ने 31.06 करोड़ रुपए कमाए। सोमवार को फिल्म सिंबा ने 21.24 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म का बिजनेस रहा 28.19 करोड़ रुपए और बुधवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 14.49 करोड़ रुपए। इसी तरह फिल्म की कमाई लगातार पहले वीक में जारी रही और फिल्म ने दूसरे वीक में भी शानदार कमाई करते हुए  200 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ ही दूरी पर है।

बता दें, रणवीर की फिल्म ऑडियंस बहुत पसंद कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान, आशुतोष राणा और सोनू सूद भी हैं। फिल्म में सारे कलाकारों का काम शानदार है। फिल्म में एक्शन है, ड्रामा है, रोमांस और इमोशन्स भी हैं। फिल्म दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, क्योंकि फिल्म में एक बेहद अहम मैसेज है। जो दर्शकों को खुद से जोड़े रखती है।

Live Blog

17:23 (IST)07 Jan 2019
मास्क लगाकर पहुंचे रणवीर सिंह

सिंबा में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस खूब पसंद आ रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिला है। सिंबा को लेकर लोगों का लाइव रिएक्शन देखने के लिए रणवीर सिंह चेहरे पर मास्क लगाकर मुंबई के एक थियेटर पहुंचे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ranveersingh snapped at #gaeitygalaxy today

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

17:12 (IST)07 Jan 2019
चेन्नई में धूम

रणवीर सिंह की सिंबा देश के अलावा विदेश में भी जबरदस्त कमाई करने में सफल हो रही है। फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अली खान भी हैं। खास बात यह है कि हिंदी भाषा की फिल्म चेन्नई के बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है।

16:47 (IST)07 Jan 2019
सिंबा ने 2.0 को पछाड़ा

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रणवीर की फिल्म ने अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है।

15:57 (IST)07 Jan 2019
तरण आदर्श का ट्वीट

तरण ने एक ट्वीट में लिखा- ''सिंबा नीचे फिसलने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म दूसरे वीकेंड में भी मजबूती के साथ टिकी हुई है। 200 करोड़ रुपए के बेहद नजदीक पहुंच गई है। सिंबा साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर संजू और दूसरे नंबर पर पद्मावत विराजमान है।''

15:23 (IST)07 Jan 2019
तीसरी सबसे कमाई करने वाली फिल्म

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म साल 2018 में संजू और पद्मावत के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

14:33 (IST)07 Jan 2019
पहले और दूसरे वीक में जबरदस्त कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा ने पहले वीक में 76 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की है, जबकि दूसरे वीक में फिल्म ने 40 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 190 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।

14:01 (IST)07 Jan 2019
200 करोड़ से इतना दूर

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के 10 दिनों के बाद भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म को 200 करोड़ की एंट्री में केवल 10 करोड़ की दूरी है।

13:23 (IST)07 Jan 2019
कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। सिंबा कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर है।

12:40 (IST)07 Jan 2019
सिंबा की कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा भारत के 4 मल्टीप्लेक्स चेन में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने कुल चार मल्टीप्लेक्स में 18 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

12:12 (IST)07 Jan 2019
सिंबा का धमाल

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 185 करोड़ रुपए की अबतक कुल कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए का बताया जाता है। जानिए एक से पांच नंबर तक कौन सी फिल्में हैं सिनेमाघरों में विराजमान-

11:38 (IST)07 Jan 2019
भारत में कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा की कमाई भारत के बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ रुपए के आसपास हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। 10 दिनों के बाद भी सिंबा को देखने के लिए लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म 250 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

10:41 (IST)07 Jan 2019
ओवरसीज फिल्म की कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा भारत के अलावा विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में अबतक 173 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है तो वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 68 करोड़ 76 लाख रुपए का कारोबार किया है।

10:14 (IST)07 Jan 2019
रविवार की कमाई

रणवीर सिंह की सिंबा को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ने दूसरे रविवार को करीब 19-20 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिलहाल फिल्म के कमाई के आंकड़े सामने आने में थोड़ा इंतजार है।

09:31 (IST)07 Jan 2019
फिल्म को अभी भी मिल रहे दर्शक

रणवीर सिंह की सिंबा को रिलीज के 10 दिनों के बाद भी दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए वह लोग भी सिनेमाघर पहुंच रहे हैं जिन्हें हिंदी नहीं आती।

09:11 (IST)07 Jan 2019
मस्ती में ऱणवीर सिंह

रणवीर सिंह फिल्म सिंबा की सफलता को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में वह अपने रिएक्शन भी ट्विटर पर साझा करते हैं। रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अपने मूड के बारे में बताया था।