बॉलीवुड के मशहूर विलेन जिनके नाम से हीरोइन और हीरो की बहनें घर में छिप जाया करती थीं। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर एक बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस है। श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म 3 पत्ती में एक छोटे से रोल के साथ की। इसके बाद श्रद्धा लव का दि एंड नाम की फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं। लेकिन श्रद्धा को पहचान आदित्य रॉय कपूर के साथ आई फिल्म आशिकी-2 से मिली थी। इस फिल्म के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के बाद वह विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में नजर आई थीं। एक विलेन, बागी, ABCD-2 जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल कर ली है।

हाल ही में श्रद्धा फिल्म रॉक ऑन-2 में नजर आई। इस फिल्म में वह एक सिंगर के रोल में थीं। उनके साथ फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई थीं। इस फिल्म में अपने सभी गाने श्रद्धा ने खुद ही गाए थे। रॉक ऑन के अलावा अपनी दूसरी फिल्मों में भी श्रद्धा गाना गा चुकी हैं। वह बताती हैं कि उनकी मम्मी भी बेहद अच्छा गाती हैं और दोनों को जब भी समय मिलता है तो दोनों साथ-साथ गाती हैं। श्रद्धा अपना कपड़ों का एक ब्रांड भी लॉन्च किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर।

 

 

 

https://www.youtube.com/watch?v=pGleDRI-SK0