बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोनी शौरी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अर्जुन कपूर ने अपनी मां को उस वक्त खोया जब उनकी डेब्यू फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने में बस कुछ ही महीने शेष थे। अर्जुन कपूर को यह बात हमेशा दुख देती है कि उनकी मां डेब्यू फिल्म को रिलीज होते नहीं देख सकी और न ही उन्हें एक्टर बनता देख सकीं। लेकिन एक बात बेहद चौंकाने वाली है कि कपूर परिवार में एक बार फिर से इतिहास दोहराया, जहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ जुलाई में रिलीज होने जा रही है और फिल्म के रिलीज से कुछ महीने पहले ही जाह्नवी  ने अपनी मां श्रीदेवी को खो दिया। फिल्म धड़क में जाह्नवी  शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आने वाली हैं।

यहां तक की जाह्नवी  फिल्म ‘धड़क’ की तैयारियों में बिजी होने के कारण कजिन मोहित मारवाह की शादी में अपने परिवार संग नहीं जा सकीं। हृदय गति रूक जाने के कारण अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया। एक्टर अर्जुन कपूर को श्रीदेवी की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह उनके लिए मां नहीं थी। हाल ही में जब एक्टर से इस बारे में सवाल किया गया तो अर्जुन ने कहा, ”श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कोई मायने नहीं रखती हैं। अर्जुन का कहना है कि हम सच में नहीं मिलते क्योंकि वह मेरे लिए हैं ही नहीं।”
श्रीदेवी से जुड़ी सारी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

अर्जुन कपूर के मुताबिक, वह अपनी मां मोनी शौरी कपूर के काफी करीब थे। अपनी मां मोनी के बारे में इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा, ”मैं इस बात के साथ कैसे तालमेल बिठाऊं कि आज उनकी मां यह देखने के लिए नहीं हैं कि मैंने एक अपनी पहचान बना ली है और मैं एक घर भी चला रहा हूं। वह मुझे हमेशा से एक्टर बनते देखना चाहती थीं।” अर्जुन ने अपनी मां को खोने के बाद अपनी सगी बहन अंशुला को ताकत बनाया और वह अंशुला के काफी करीब हैं।