बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों हांगकांग में परिवार के संग छुट्टियां बिता रही हैं। शिल्पा अपने फैन्स को जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 24 कैरेट गोल्ड की आइसक्रीम खाती हुई नजर आ रही हैं। गोल्ड का कवर होने के चलते आइसक्रीम की कीमत आपको हैरान कर सकती है। शिल्पा का यह वीडियो उन्हें फैन्स के बीच खासा पॉपुलर हुआ है। यही कारण है कि फैन्स वीडियो को देखने के बाद शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं।
दरअसल शिल्पा विदेश के आइसक्रीम पार्लर में desserts (मीठा) का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा गोल्ड से कवर आइसक्रीम खाती हुई नजर रही हैं। 24 कैरेट गोल्ड के कवर वाली आइसक्रीम की कीमत लगभग 13 डॉलर यानी 948 रुपए बतायी जा रही है। शिल्पा के मुताबिक, आइसक्रीम काफी स्वादिष्ट है। व्हाइट कलर की टी-शर्ट में दिखाई पड़ रहीं शिल्पा वीडियो में कहती हैं कि उन्हें आइसक्रीम खाने के बाद लग रहा है कि पैसा वसूल रहा है। इसके अलावा वह अपने फैन्स को इस खास desserts के बारे में भी जानकारी देती हैं।
शिल्पा के इस वीडियो को 8 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि पोस्ट में कमेंट्स की संख्या हजारों में है। शिल्पा की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा- मैम मुझे भी यह चाहिए। वहीं एक यूजर लिखता है- आप बहुत सुंदर इंसान हैं। जबकि कई सारे लोगों ने वीडियो को शानदार बताया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी बीते कुछ सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर शिल्पा खासा एक्टिव रहती हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर उनके 7.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
