#Me Too भारत में इन दिनों चर्चा में है। इस कैंपेन के तहत महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती को लोगों के साथ साझा कर रही हैं। देशभर में चल रहे #MeToo मूवमेंट की चपेट में बॉलीवुड से लेकर कई सेक्टर से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच शक्ति कपूर का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस क्लिप को एबीपी न्यूज ने जारी किया है। इस क्लिप के मुताबिक शक्ति कपूर ने इस पूरे मीटू मूवमेंट को लेकर सवाल उठाया है। ऑडियो में शक्ति कपूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर कुछ करने की अपील कर रहे हैं। एबीपी न्यूज के इस ऑडियो क्लिप के अनुसार शक्ति कपूर कह रहे हैं कि- ‘ऐसे मामलों की आड़ में 70 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां ब्लैकमेल कर रही हैं। यदि किसी शख्स पर आरोप लगाया जाए तो उसका नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। कोर्ट द्वारा गुनाह तय होने के बाद ही उसका नाम उजागर करना चाहिए।’
ऑडियो में आगे सुनाई पड़ रहा है कि, ”जिस शख्स पर इस तरह का इल्जाम लगा दिया जाता है उसका करियर खत्म हो जाता है। इल्जाम लगने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है। उस शख्स को परिवार, बीवी और बच्चे शक की निगाह से देखने लगते हैं। साजिद खान को फिल्म से निकाल दिया गया। ऋतिक रोशन पर आरोप, अमिताभ बच्चन पर भी आरोप, कल को मोदी जी पर भी आरोप लगा दिया जाएगा।”
इस 1 मिनट 55 सेकेंड के ऑडियो क्लिप के मुताबिक शक्ति कपूर प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए उनसे इस संबंध में कोई कानून बनाने की अपील भी कर रहे हैं।

PHOTOS: एक दूसरे के हुए प्रिंस-युविका, यहां देखें शादी की तस्वीरें