बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पिछले 2 महीनों से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ दुनिया भर में घूम रहे हैं। वजह है उनकी आने वाली अगली फिल्म ‘द रिंग’। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म के लिए किंग खान जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अब तक वह प्राग (चेक रिपब्लिक), एम्स्ट्रडैम (नीदरलैंड्स), लिस्बन (पुर्तगाल) और बुडापेस्ट (हंगरी) फिल्म की शूटिंग के चक्कर में विजिट कर चुके हैं। अब क्योंकि दिवाली आ रही है और शाहरुख का बर्थडे भी तो किंग खान इस हफ्ते वापस भारत आ गए हैं। लेकिन जल्द ही वह फिर से मुल्क से बाहर जाने वाले हैं। बता दें कि शाहरुख ने अपना 51वां जन्मदिन (2 नवंबर) को मनाने के लिए कुछ दिन की छुट्टी ली है। खबर के मुताबिक शाहरुख इस बार अपना बर्थडे देश से बाहर अपने परिवार के साथ मनाने वाले हैं।

WATCH VIDEO: Dear Zindagi Take 2: दूसरे टीज़र में शाहरुख के नाम का मज़ाक उड़ाते हुए नज़र आई आलिया

[jwplayer kSwh6tlI]

मालूम हो कि शाहरुख पिछले काफी सालों से अपने जन्मदिन पर मीडिया को अपने बांद्रा वाले बंगले मन्नत पर बुलाते है। केक कटिंग सेरेमनी के बाद वह मीडिया से रूबरू होते हैं और उनके सवालों का जवाब देते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से मीडिया को इस बार यह शानदार मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने पिछले 2 महीनों से दिन रात मेहनत की है। यहां तक कि भारत से जाने से पहले भी वह फिल्म की स्क्रिप्ट, मीटिंग्स और बाकी चीजों को लेकर काफी व्यस्त थे। इस दौरान शायद ही शाहरुख अपने परिवार को वक्त दे पाए हों। शायद यही वजह है कि शाहरुख ने इस बार मीडिया से दूर विदेश में अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख अफने बेटे आर्यन, अबराम, बेटी सुहाना और पत्नी गौरी के साथ दुबई, यूएई और लंदन में अलग-अलग जगहों पर जन्मदिन मनाएंगे।

READ ALSO: आमिर खान की दंगल के ट्रेलर पर बेस्‍ड यह फनी वीडियो हो गया वायरल, इसमें छिपा है एक मैसेज भी