Batti Gul Meter Chalu Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है यही कारण है कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम जैसे सितारे लीड भूमिका में हैं। श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी फर्जी बिजली बिल पर आधारित है।
फिल्म के कमाई के आंकड़ों को ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से साझा किया है। तरण के ट्वीट के अनुसार, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ ने शुक्रवार को 6 करोड़ 76 लाख रुपए, शनिवार को 7 करोड़ 96 लाख रुपए, रविवार को 8 करोड़ 54 लाख रुपए और सोमवार को 3 करोड़ 16 लाख रुपए का कलेक्शन किया। मंगलवार को फिल्म ने 2 करोड़ 91 लाख रुपए का बिजनेस करने में सफल रही। बुधवार को फिल्म ने कमाए-2 करोड़ 65 लाख रुपए। फिल्म का अबतक का कुल बिजनेस 31 करोड़ 98 लाख रुपए हो गया है।
#BattiGulMeterChalu remains on the lower side… Fri 6.76 cr, Sat 7.96 cr, Sun 8.54 cr, Mon 3.16 cr, Tue 2.91 cr, Wed 2.65 cr. Total: ₹ 31.98 cr. India biz. #BGMC
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 27, 2018
फिल्म में शाहिद कपूर के रोल का नाम है सुशील जो कि एक वकील है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म में नॉटी नाम की लड़की का रोल अदा किया है जो पेशे से एक फैशन डिजाइनर है। वहीं शाहिद के दोस्त का रोल अदा कर रहे दिवेंद्रु शर्मा ने सुंदर लाल त्रिपाठी नाम के शख्स का रोल अदा किया है। फिल्म की कहानी नॉटी, सुंदर और सुशील के इर्द-गिर्द घूमती है। एकदिन सुंदर के साथ हादसा हो जाता है और फिल्म में यही से ट्विस्ट आता है। यामी ने भी अपने रोल के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है।
#BattiGulMeterChalu Fri 6.76 cr, Sat 7.96 cr, Sun 8.54 cr, Mon 3.16 cr, Tue 2.91 cr. Total: ₹ 29.33 cr. India biz. #BGMC
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2018
