दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ से किया था। इसके चलते दोनों में अब काफी अच्छी बॉन्डिंग भी है। एक शो में शाहरुख खान दीपिका पादुकोण का इंटरव्यू ले रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा होता है कि दीपिका की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। तो क्या शाहरुख दीपिका पादुकोण को रुला देते हैं? दरअसल, यह वीडियो एक अवॉर्ड शो के दौरान शूट किया गया है।
इसमें शाहरुख दीपिका से उनके बॉलीवुड के सफर की बात करते हैं। इस दौरान शाहरुख उन्हें एक लेटर दिखाते हैं। शाहरुख दीपिका को खुद वह लेटर पढ़कर सुनाते हैं। यह लेटर और किसी का नहीं बल्कि खुद दीपिका की मम्मी उज्जवला पादुकोण का होता है। दीपिका की मम्मी उन्हें लेटर में लिखती हैं कि वह अपनी बेटी पर गर्व करती हैं। वह अपनी फील्ड में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। दीपिका की मम्मी बताती हैं कि बचपन में दीपिका एक टॉमबॉय थीं। उज्जवला बताती हैं कि दीपिका ने ये मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। देखें वीडियो:-
दीपिका की मम्मी कहती हैं उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कई त्याग करे हैं। दीपिका की मम्मी ये भी बताती हैं कि कैसे दीपिका अकेले ही अपना घर और ऑफिस दोनों खुद संभालती हैं। मां के इस लेटर को सुन कर दीपिका बहुत इमोशनल हो जाती हैं। वहीं उनकी आंखे नम हो जाती हैं। इस बीच उनके आंसू भी बहने लगते हैं। इसके बाद शाहरुख अपनी जगह से उठकर दीपिका के आंसू पोछते हैं।