पीएसवाई के गाने गगनम स्टाइल को सास 2012 में रिलीज किया गया थाय़ बिना ज्यादा समय लगाए यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो बन गई। यह पिछले पांच सालों से यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो थी। इसे 2,147,483,647 व्यूज मिले थे। जिसकी वजह से कंपनी को अपने कोड दोबारा लिखने पड़े। लेकिन अब इस गाने को दूसरे म्यूजिक वीडियो ने रिप्लेस कर दिया है। यह गाना है विज खलीफा और चार्ल्स पुथ का सी यू अगेन। इसे 2015 में रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 2,895,373,709 बार देखा जा चुका है। इसने पीएसवाई के वर्तमान नंबर 2,894,426,475 व्यूज को पीछे छोड़ दिया है।

इस गाने को फ्यूरियस 7 के लिए लिखा गया था और इसे पॉल वॉकर को क्लोज क्रेडिट देने के लिए प्ले किया गया था। फिल्म के पूरे होने से पहले ही पॉल की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। सी यू अगेन यूके में होने वाले अंतिम संस्कार में रेग्यूलर तौर पर चलाया जाता है। यह 2015 का वैश्विक तौर पर सबसे ज्यादा बिकने वाला गाना था। इसे ग्रैमी और ऑस्कर में बेस्ट सॉन्ग की श्रेणी में नॉमिनेशन भी मिला था। फ्यूरियस के आखिरी सीन को म्यूजिक वीडियो के तौर पर दिखाया जाता है। जिसमें दो मुख्य किरदार डॉमिनिक टोरेट्टो (विन डीजल) और ब्रायन ओ कोन्नर (कोडी वाल्कर ने अपने भाई पॉल को रिप्लेस किया) को साथ में ड्राइव करते हुए और एक दूसरे की तरफ मुस्कुराते हुए दिखाया जाता है।

इसके बाद दोनों अलग-अलग रास्तों पर चले जाते हैं। इसके बाद कैमरा आसमान की तरफ फोकस करता है और फॉर पॉल लिखा दिखाई देता है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाती है।वीडियो को केवल 6 महीने में 1 बिलियन व्यूज मिले थे और पिछले साल सितंबर तक यह 2 बिलियन पर पहुंच गई थी। हालांकि सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो का इसका स्थान ज्यादा दिनों तक नहीं रहा।

2017 में रिलीज किए गए वुईस फोन्सी के गाने डेस्पासितो को 6 महीने में 2.5 बिलियन व्यूज मिले हैं और यह मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस गाने को प्योर्टे रिकान ने अंग्रेजी और स्पैनिश में गाया है। पिछले आठ महीने से यह यूके में नंबर वन के स्थान पर काबिज है। इस गाने के रिमिक्स वर्जन में जस्टिन बीबर नजर आएंगे। गानों की इस रेस में विजेता यूनिवर्सल म्यूजिक है क्योंकि सभी गाने उसी के अंतर्गत आते हैं।