एकता कपूर एक ऐतिहासिक ड्रामा सीरियल को जल्द ही छोटे पर्दे पर लाने जा रही हैं। स्टार प्लस पर 10 अक्टूबर से प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘चंद्र नंदनी’ का दूसरा प्रोमो जारी हो गया है और अभिनेता रजत टोकस इसमें ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। प्रोमों में आभूषणों से सजे रजत दो तलवारों को अपने दोनों और हवा में लहराते हुए चल रहे हैं। प्रोमों में बैकग्राउंड से वॉइस ओवर आती है- एक सम्राट जिसने अपनी रानी को उपहार में दिया… आजीवन कारावास। शो के पहले प्रोमो में श्वेता नंदनी के लुक में नजर आई थीं। जिसमें बैकग्राउंड वॉइस थी – कौन थी वह राजकुमारी जिसने अपने 16 श्रंगारों में शामिल किया आभूषण प्रतिशोध का। पहले प्रोमों में जहां हॉट और ग्लैमरस श्वेता को दिखाया गया तो वहीं अब दूसरे प्रोमो में कूल और डैशिंग रजत को दिखाया गया है।
जानकारी के मुताबिक चंद्र नंदनी एकता का अब तक का सबसे महंगा और प्रतीक्षित शो हो सकता है। यह शो राजा चंद्रगुप्त मौर्य और उनकी रानी नंदनी की प्रेम कहानी पर आधारित है, हालांकि प्रोमो देखने से यह जरूर लगता है कि यह एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि बदले की भावना पर रची गई कहानी हो। रजत इससे पहले युवा पृथ्वीराज चौहान और जोधा अकबर में धर्मवीर की भूमिका निभा चुके हैं।