Sapna Choudhary, Sunita Baby: कोरोना काल में यूट्यूब पर इन दिनों हरियाणवी गाने काफी सुने जा रहे हैं। सुनीता बेबी और सपना चौधरी के गाने इस वक्त घरों में बैठ कर दर्शकों द्वारा खूब सुने जा रहे हैं। वहीं एक वीडियो सुनीता बेबी का सामने आया है, जिसमें सुनीता बेबी रागिणी गाती दिख रही हैं।
जी हां, सुनीता बेबी को अभी तक हरियाणवी गानों पर जमकर डांस करते ही देखा गया था। लेकिन सुनीता बेबी का एक औऱ वीडियो सामने आया जिसमें वह सपना चौधरी की तरह गातीं और साथ में डांस करती भी दिख रही हैं। सुनीता का ये अंदाज देख दर्शक उनकी तारीफें कर रहे हैं। यूजर्स कहते नजर आए- अरे वाह रागिणी भी गा लेती हो? तो किसी ने कहा-क्या बात है ये तो नई सपना चौधरी हैं। तो किसी ने कहा -एक औऱ सपना एक और सपना।
सपना चौधरी ने भी शुरुआत में कई सारी रागिणियां गाई थीं। जिसमें उन्हें काफी सफलता हासिल हुई। इसके बाद सपना ने अपने डांस का जलाव भी दिखाना शुरू किया। सपना चौधरी का हरियाणवी डांस नई जनरेशन की कई हरियाणवी लड़कियों ने फॉलो किया जिनमें सुनीता बेबी का नाम टॉप में हैं। सुनीता के फैंस कहते हैं कि उन्हें डांसर में सपना चौधरी की छवि नजर आती है।
इससे पहले भी सुनीता के फैंस ने उन्हें ये कॉम्पलिमेंट दिया है कि वह सपना चौधरी की टक्कर का डांस करती हैं। वहीं सपना चौधरी फैंस कई बार कहते नजर आए हैं कि ‘सपना जैसा न कोई है न कोई होगा।’ सपना चौधरी औऱ सुनीता बेबी का अकसर फैंस अपनी बातों में जिक्र करते हुए कॉम्पिटीशन तक करते हैं।
सुनीता बेबी और सपना चौधरी के फैंस कहते हैं कि इन दोंनों में एक जैसी बात ये है कि दोनों का लिबास एक जैसा है। वहीं दोनों का डांस भी शालीन होता है। इसके अलावा सपना चौधरी औऱ सुनीता बेबी दोनों के ही एक्सप्रेशन कमाल के होते हैं।
