Sapna Choudhary, Khsari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट हीरो खेसारी लाल यादव के फैंस, देशभर में फैले हुए हैं। तो वहीं सपना चौधरी के चाहने वाले भी कम नहीं हैं। सपना चौधरी और खेसाली लाल यादव ने कुछ वक्त पहले एक लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। इस परफॉर्मेंस को देखने के लिए लोग दूर दराज से आए थे। इसी वीडियो को अब तक इंटरनेट पर भी काफी सफलता मिल चुकी है। फैंस इसे इतना देखना पसंद कर रहे हैं कि अब तक इसे 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो में खेसारी लाल यादन अपने फैंस को तहे दिल से शुक्रियादा करते दिखते हैं। खेसारी के साथ सपना चौधरी भी दिखाई देती हैं। नारंगी रंग के सूट में सपना चौधरी वीडियो में चमक रही हैं। तो वहीं खेसारी लाल यादव भी ब्लैक शर्ट और जींस में दबंग दमदार लग रहे हैं। वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार सपना के साथ हंसी-ठिठोली कहते दिखते हैं। इसके बाद फैंस का हुजूम देख खेसारी कहते हैं कि इतनी मोहब्बत। आप लोग इतनी मोहब्बत करते हैं। ये मोहब्बत ही है जो एक लिट्टी चोखास बेचने वाले और जूठा उठाने वाले आदमी को इतना प्यार दे रहे है, जो उनके दिलों पर राज कर रहा है।’ देखें वीडियो:-

सपना चौधरी के लिए भी खेसारी कहते- ये जनता का प्यार है जो रिक्शा में घूमने वाली एक आम लड़की को इतना प्रेम और सम्मान दे रहे हैं।’ तभी सपना चौधरी भी खेसारी से माइक लेती हैं और खेसारी से हाथ मिलाने के बाद जनता को शुक्रिया कहती हैं।

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का वीडियो साथ में धमाकेदार डांस करते हुए…

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)