मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डांस परफॉरमेंस एक के बाद एक लोगों को अपना दीवाना बनाता जा रहा है। सपना चौधरी के स्टेज डांस परफॉरमेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सपना चौधरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो उनके पुराने स्टेज शो का है, लेकिन सोशल मीडिया पर आते ही इस वीडियो ने धमाल मचा दिया है। पीले रंग की शूट में सपना चौधरी के लटके-झटके लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी का खास अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो में सपना चौधरी सिर पर पल्लू डाले कह रही हैं…’सताया ना कर’। हरियाणवी गाने पर उनके इस अंदाज ने दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।

मस्त अंदाज में सपना चौधरी के डांस के इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। हाल ही में सपना चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में WWE के रिंग में राखी सावंत के साथ धमाकेदार परफॉरमेंस दे कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। उससे पहले पंजाबी फिल्म के एक गाने ‘बिल्लौरी अख’ पर सपना चौधरी महफिल को अपनी अदाओं से मदहोश करती नजर आई थीं। इस गाने में काले रंग के ड्रेस में सपना चौधरी क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के सामने अपने ठुमकों से समां बांध रही थीं। यह गाना भी इंटरनेट पर काफी पसंद किया गया था।

सपना चौधरी मशहूर टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 में भी नज़र आ चुकी हैं। इस शो में भी दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। इस समय सपना चौधरी लोकप्रियता के रथ पर सवार हैं। सपना चौधरी अब भोजपुरी, हिन्दी और पंजाबी सिनेमा में भी जानी-पहचानी नाम बन चुकी हैं।

देखें वीडियो :