Sapna Chaudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के प्रशंसक उन्हें फिर से स्टेज पर देखने के लिए बेकरार हैं। मां बनने के बाद सपना चौधरी ने एक बार फिर से स्टेज पर वापसी की है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सपना चौधरी लाल पंजाबी सूट पहने हुए ‘कोई मन्ने बचालो र’ गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा है,’वेलकम टू मी अगेन’। इस वीडियो में सपना चौधरी अपने चिर-परिचित डांस करते हुए गाना गुनगुना रही हैं।

वीर साहू से रचाई है शादी: हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने अक्टूबर में ही बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी की खबर भी मीडिया में उस वक्त आई थी जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सपना चौधरी ने हरियाणवी स्टार वीर साहू से शादी की है। सपना चौधरी की शादी और मां बनने की खबर से उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। सपना और वीर साहू की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। बेटे के जन्म के बाद दोनों ने शादी के फोटो भी शेयर किए थे।

‘सॉलिड बॉडी’ गाने से मिली लोकप्रियता: सपना चौधरी हरियाणावी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी कलाकार हैं। सपना चौधरी 2015-16 में अपने शानदार स्टेज डांस के कारण चर्चा में आई थीं। सपना चौधरी को लोकप्रियता ‘सॉलिड बॉडी’ गाने पर स्टेज डांस से मिली। इसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही चली गई। अब बिहार और पूर्वांचल में भी सपना के डांस की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर ठुमकों से पूरे उत्तर भारत में छा गई सपना: सपना चौधरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बेहद लोकप्रिय हैं। ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर उनके स्टेज डांस को यूट्यूब पर 147 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा ‘गजबन पानी न चाली’ डांस भी उनका डांस खूब वायरल हुआ था।

बीजेपी के लिए किया था चुनाव प्रचार: सपना चौधरी ने 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए भी जमकर प्रचार किया था। इससे पहले मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की खबर भी आई थी।