हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपनी धमाकेदार स्टेज परफोर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। सपना न सिर्फ स्टेज पर डांस से आग लगाती दिखती हैं बल्कि उनके कई हरियाणवी सॉन्ग्स भी सुपरहिट रहे हैं। वैसे तो सपना अकेले ही जिस गाने में होती हैं लोग उसे बहुत प्यार देते हैं। लेकिन इसके अलावा हरियाणवी सिनेमा के एक्टर विक्की काजला (Vicky Kajla) के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों के दिलोॆ पर राज करती है। इन दिनों सपना चौधरी और विक्की काजला का गाना ‘बदली बदली लागे’ (Badli Badli laage) यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गानें को अब तक 76 मिलियन से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है।

इस गाने को हरियाणा की मशहूर सिंगर्स रुचिका झांगड़ (Ruchika Jhangid) और तरुण पांचाल (Tarun Panchal) ने अपनी आवाज़ दी है। वहीं इस गाने के वीडियो में सपना चौधरी और विक्की काजला की जोड़ी दिखाई दे रही है। न सिर्फ इस गाने में दोनों की जोड़ी धमाल मचा रही है, बल्कि इसके अलावा सपना और विक्की ‘इंग्लिश मीडियम पढ़ी हुई’ और ‘बैरन’ जैसे कई गानों में सुपरहिट परफोर्मेंस दे चुके हैं।

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने पिछले कई सालों में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वो पूरे देश में एक बेहतरीन डांसर के रूप में जानी जाती हैं। उनके डांस के देशभर में लाखों दीवाने हैं। सपना जब स्टेज पर अपने डांस का तड़का लगाती हैं, तो क्या बच्चा, क्या बूढ़ा हर कोई नाचने पर मजबूर हो जाता है। सपना के एक-एक प्रोग्राम में हजारों की भीड़ जमा होती है।

बता दें सपना चौधरी आज न सिर्फ एक डांसर हैं बल्कि वो अपने गृह राज्य हरियाणा की लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल भी हैं। सपना के बाद अब कई हरियाणवी डांसर्स सामने आ रही हैं। जिनमें सुनीता बेबी, दीपिका डोगरा जैसी कई और प्रतिभाशाली कलाकारों का नाम शामिल है। वहीं एक छोटी सी स्टेज परफॉर्मर से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में डांस करने का सफर सपना के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा। उनकी इस सफलता के पीछे जी तोड़ मेहनत और अपने काम के प्रति ईमानदारी और लगन का अहम रोल है।