पूरे उत्तर भारत में हरियाणवी गानों की जबरदस्त लोकप्रियता है। कुछ हरियाणवी स्टार भी बेहद लोकप्रिय हैं ऐसी ही एक स्टार हैं सपना चौधरी। सपना चौधरी अपनी एक्टिंग और डांस के लिए बेहद मशहूर हैं। हरियाणवी स्टार सपना चौधरी कोरोना वायरस के कारण स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस नहीं कर पा रही हैं। पर अब सपना चौधरी की एक डांस वीडियो बेहद वायरल हो रही है जिसमें वो अपने आलीशान बंगले में ‘चटक-मटक’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। नीला सूट पहने हुए सपना चौधरी शानदार डांस कर रही हैं।
बेहद हिट हुआ है सपना का गाना ‘चटक-मटक’ : सपना चौधरी का कुछ दिन पहले आया गाना ‘चटक-मटक’ बेहद हिट साबित हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 28 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना चौधरी भी इस गाने पर कई इंस्टाग्राम वीडियो में ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।
इससे पहले भी पोस्ट किया था इंस्टाग्राम पर वीडियो : कुछ महीने पहले भी सपना चौधरी ने स्टेज डांस का एक वीडियो पोस्ट किया था । सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उस वीडियो में सपना चौधरी लाल पंजाबी सूट पहने हुए ‘कोई मन्ने बचालो र’ गाने पर डांस कर रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा था,’वेलकम टू मी अगेन’। उस वीडियो में भी सपना चौधरी अपने चिर-परिचित डांस करते हुए गाना गुनगुना रही थीं।
वीर साहू से रचाई है शादी: हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने अक्टूबर में ही बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी की खबर भी मीडिया में उस वक्त आई थी जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सपना चौधरी ने हरियाणवी स्टार वीर साहू से शादी की है। सपना चौधरी की शादी और मां बनने की खबर से उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। सपना और वीर साहू की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। बेटे के जन्म के बाद दोनों ने शादी के फोटो भी शेयर किए थे।
View this post on Instagram
‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने से मिली लोकप्रियता: सपना चौधरी हरियाणावी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी कलाकार हैं। सपना चौधरी 2015-16 में अपने शानदार स्टेज डांस के कारण चर्चा में आई थीं। सपना चौधरी को लोकप्रियता ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर स्टेज डांस से मिली थी। इसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही चली गई। अब बिहार और पूर्वांचल में भी सपना के डांस की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।