रणबीर कपूर स्टारर ‘संजू’ के टीजर के बाद फिल्म के कई सारे पोस्टर्स सामने आए। इस दौरान संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर कई अलग अलग अंदाज में नजर आए। वहीं इसके बाद फिल्म में एक्ट्रेस सोनम कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया। फिल्म में सोनम ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो संजय दत्त की जिंदगी में कहीं न कहीं खास महत्व रखती थीं। इसके बाद इस फिल्म से संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल नजर आए। पोस्टर में परेश रावल रणबीर बने संजय को गले लगाए हुए दिखाई दिए।

अब इस फिल्म से अनुष्का शर्मा का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। पोस्टर में अनुष्का शर्मा काफी स्मार्ट नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में अनुष्का के कर्ली हेयर्स दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का के पीछे रणबीर की आकृति बनी दिखाई दे रही है। इस पोस्टर को फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस पोस्टर को कैप्शन देते हुए संजू डायरेक्टर लिखते हैं- और यहां है मेरी डियर दोस्त अनुष्का। यह स्पेशल अपीयरेंस है। लेकिन उन्होंने इसमें बिलकुल खास होकर काम किया है। क्या कोई अंदाजा लगा सकता है कि वह किसका किरदार निभा रही हैं। खैर, हम यह कल रिवील करेंगे ट्रेलर लॉन्च में।

बता दें, हाल ही में इस फिल्म से सोनम कपूर और रणबीर कपूर का पोस्टर भी सामने आया था। पोस्टर में रणबीर कपूर और सोनम के बीच की कैमेस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों स्टार्स पोस्टर में काफी जॉली मूड में नजर आ रहे हैं। लंबे समय के बाद सोनम और रणबीर फिल्म संजू के माध्यम से साथ पर्दे पर नजर आएंगे।