Sanju Box Office Collection Day 7: अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कयास लगाए हैं कि फिल्म इस गुरूवार तक 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके साथ ही रणबीर की यह पहली फिल्म बन जाएगी जिसने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने में सफल रही। इसके साथ ही तरण ने फिल्म के कमाई के आंकड़ों को भी साझा किया है।

ट्वीट अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 34 करोड़ 75 लाख रुपए का बिजनेस किया था, शनिवार को ‘संजू’ ने 38 करोड़ 60 लाख रुपए, रविवार को फिल्म ने 46 करोड़ 71 लाख रुपए, सोमवार को ‘संजू’ ने 25 करोड़ 35 लाख रुपए, मंगलवार को 22 करोड़ 10 लाख रुपए और बुधवार को 18 करोड़ 90 लाख रुपए का बिजनेस करने में सफल रही है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 186 करोड़ 41 लाख रुपए भारत में हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ‘संजू’ को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। ‘रेस 3’ के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। ‘संजू’ फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल जैसे सितारे लीड भूमिका में हैं। विक्की और रणबीर की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Live Blog

Highlights

    17:32 (IST)06 Jul 2018
    यहां से शुरू हुआ 100 करोड़ का क्लब

    आमिर खान की गजनी ने भारतीय सिनेमा में 100 करोड़ का क्लब शुरू किया था और तब से अब तक 66 फिल्में हैं जो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी हैं। बिना त्यौहार पर रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की फर्स्ट वीकेंड की लिस्ट में रणबीर कपूर की संजू को दूसरा स्थान मिला है। बाहुबली 2 इस मुकाबले में पहले स्थान पर रही, जिसने पहले वीकेंड में 128 करोड़ रूपए कमाए थे। सलमान खान की टाइगर जिंदा है 114 करोड़ 93 लाख रुपए के साथ तीसरे स्थान पर है।

    17:32 (IST)06 Jul 2018
    Sanju Box Office Collection:संजू ने दिन में कमाए..

    शुक्रवार को फिल्म ने 34 करोड़ 75 लाख रुपए का बिजनेस किया था, शनिवार को 38 करोड़ 60 लाख रुपए का बिजनेस किया, रविवार को फिल्म ने 46 करोड़ 71 लाख रुपए, सोमवार को 25 करोड़ 35 लाख रुपए, मंगलवार को 22 करोड़ 10 लाख रुपए का बिजनेस करने में सफल रही है। इस हिसाब से फिल्म का अबतक का कुल बिजनेस 167 करोड़ 51 लाख रुपए हो गया है।

    16:53 (IST)06 Jul 2018
    बिना छुट्टी के दी सबसे बड़ी ओपनिंग

    फिल्म बिना किसी त्योहार या छुट्टी के रिलीज होने वाली और सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है रणबीर कपूर की संजू। पहले वीकेंड पर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है संजू। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में सुल्तान, दंगल और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को पीछे किया है।

    16:12 (IST)06 Jul 2018
    इस ग्रांड ओपनिंग वाली फिल्म से भी आगे निकली संजू

    सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं.. बल्कि संजू राजकुमार हिरानी की भी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। संजू ने पीके को पीछे किया है। आमिर खान की दंगल को पीछे कर संजू बॉलीवुड की सबसे बड़ी बॉयोपिक ओपनर बन चुकी है। दंगल ने 29 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

    15:54 (IST)06 Jul 2018
    2018 का सबसे बड़ा वीकेंड

    2018 में रिलीज पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है संजू। फिल्म ने सलमान खान की रेस 3 (106 करोड़) को पार कर दिया है। 2018 ही नहीं.. बल्कि यह पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

    15:37 (IST)06 Jul 2018
    Box Office Collection: पूरे सप्ताह की कमाई में इस नंबर पर है संजू

    रणबीर कपूर की संजू एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी टॉप बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। सलमान खान की टाईगर जिंदा है ने 7 दिनों में 206 करोड़ कमाया था। 34.75 करोड़ के साथ संजू ने 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने रेस 3 और पद्मावत जैसी फिल्म को पीछे किया है।

    15:21 (IST)06 Jul 2018
    रणबीर का जादू चला

    रणबीर ने एक बार फिर से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। लेकिन यह पहली बार है जब रणबीर का जादू इस तरह दर्शकों के सिर चढ़ा कि अब उतर नहीं पा रहा है। फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो यह लगातार नए रिकॉर्ड्स कायम कर रही है।

    14:50 (IST)06 Jul 2018
    Box Office Collection: ये हैं 200 करोड़ वाली फिल्में
    14:32 (IST)06 Jul 2018
    रणबीर की लाइफ में ऐसा पहली बार हुआ

    राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज का एक हफ्ता पूरा होने के साथ 202 करोड़ 51 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अपने पहले सप्ताह के आखिरी दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 16 करोड़ 10 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। ये रणबीर कपूर की फिल्मी लाइफ का पहला 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन है।

    14:08 (IST)06 Jul 2018
    तीनों खानों से आगे निकले रणबीर

    आपको बता दें कि संजू से पहले 'पद्मावत' ने वीकेंड पर 114 करोड़, 'रेस 3' ने 106.47 करोड़, 'बागी 2' ने 73.10 करोड़ और 'रेड' ने 41.01 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा रणबीर कपूर की इस फिल्म ने तीनों खानों की 'दंगल', 'टाइगर जिंदा है' और 'रईस' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। संजू में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल के किरदार की जमकर तारीफ की जा रही है।

    14:07 (IST)06 Jul 2018
    संजू बनी रणबीर के कर‍ियर की सबसे सफल फिल्म

    अब तक रणबीर के कर‍ियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म "बेशरम" (2013) थी। बेशरम ने 21.56 करोड़ की कमाई पहले द‍िन की थी। रणबीर के खाते में संजू ने पहले ही दिन ये र‍िकॉर्ड तोड़ द‍िया। रणबीर की फिल्म "ये जवानी है दीवानी" उनके करियर की सबसे बड़ी वीकेंड में कमाने वाली फिल्म थी। बॉक्स ऑफ‍िस इंड‍िया के मुताब‍िक इस फिल्म ने पहले हफ्ते 61.87 करोड़ की कमाई की थी। इस र‍िकॉर्ड को संजू ने 3 दिन में ही ब्रेक कर द‍िया है।

    14:07 (IST)06 Jul 2018
    संजू की सक्सेस पार्टी

    संजू' फिल्म ने चार दिन में ही 147.06 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इतनी जबरदस्त कमाई के बाद जश्न तो बनता ही है। हाल ही में मुंबई में 'संजू' फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर पार्टी बीच में ही छोड़ किसी को बेसब्री से याद करते हुए दिखे। वह विक्की कौशल का इंतजार कर रहे हैं।

    13:25 (IST)06 Jul 2018
    Sanju Box Office Collection: बाहुबली को भी पछाड़ा

    'बाहुबली 2' ने अपनी रिलीज के तीन दिनों में 46.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि 'संजू' ने तीन दिनों में 46.71 करोड़ रुपये की कमाई की। संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और सिनेमाघरों पर आते ही फिल्म ने सलमान खान की 'रेस-3' और टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' का रिकॉर्ड ब्रेक किया।

    13:06 (IST)06 Jul 2018
    Sanju Box Office Collection: संजूू की सक्सेस पार्टी

    'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, जिसकी सफलता की खुशी में पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई थी। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभाने वाले रणबीर के लिए 'संजू' उनके करियर की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म है। राजकुमार हिरानी की 'संजू' में रणबीर कपूर, विक्की कौशल, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, जिम सर्भ, बोमन ईरानी, अदिति गौतम और करिश्मा तन्ना जैसे सितारे हैं।

    12:29 (IST)06 Jul 2018
    ये है संजू का पूरे हफ्ते का Box Office Collectio

    संजय दत्त की बॉयोपिक देखने के लिए दुनियाभर में ऐसी भीड़ उमड़ी कि रणबीर कपूर ने 'संजू' के जरिए रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 34.75 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 38.60 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 46.71 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 25.35 करोड़, पांचवे दिन मंगलवार को 22.10 करोड़, छठवें दिन बुधवार को 18.90 करोड़ और सातवें दिन फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली।

    12:12 (IST)06 Jul 2018
    ये रहा संजू का 7 दिन का कलेक्शन
    11:48 (IST)06 Jul 2018
    इन्होंने बनाया रणबीर को 'हीरो'

    200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली पहली फिल्म '3 ईडियट्स' थी, जिसे 'संजू' के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान ने इसमें लीड रोल निभाया था। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और ₹202 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब रणबीर को भी हिरानी ने ही 200 करोड़ क्लब में पहुंचाया है।

    11:28 (IST)06 Jul 2018
    Sanju से पहले ये थी रणबीर की सबसे बड़ी फिल्म

    संजू अब रणबीर के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी बन गयी है। इससे पहले रणबीर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस 'यह जवानी है दीवानी' थी, जिसने ₹190.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2013 में आयी इस फ़िल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था, जिनके साथ रणबीर अब 'ब्रह्मास्त्र' कर रहे हैं।

    10:47 (IST)06 Jul 2018
    Sanju Box Office Collection: रणबीर की 4 फिल्में, जिन्होंने की खूब कमाई

    रणबीर के करियर की 4 ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबदस्त कमाल दिखाते हुए 100 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई की है। साल 2012 में 'बर्फी' ने 112.15 करोड़, 2013 में 'ये जवानी है दीवानी' 188.57 करोड़, 2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' ने 112.48 करोड़ और चौथी फिल्म 'संजू' ने मात्र 7 दिन के भीतर कुल 200 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है।

    10:28 (IST)06 Jul 2018
    रणबीर की पहली फिल्म

    गुरुवार को फिल्म 16 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन हो चुका है- 202 करोड़। बता दें, 200 करोड़ क्लब में यह रणबीर कपूर की पहली है।

    10:10 (IST)06 Jul 2018
    ये है बॉक्स ऑफिस का सफर

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वीक डेज में 'संजू' के कलेक्शन में रिलीज से अब तक गिरावट आई है। इस फिल्म के रिलीज से तीन दिन का कलेक्शन का आंकड़ा 35 करोड़ रहा था तो वहीं वीक डेज में गिरकर 18 करोड़ के आसपास आ गया है।

    10:00 (IST)06 Jul 2018
    रिकॉर्डतोड़ सफलता

    फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह रिकॉर्डतोड़ सफलता है। संजू 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    09:41 (IST)06 Jul 2018
    Sanju Box Office Collection Day 7 Update

    अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है।

    09:33 (IST)06 Jul 2018
    ताबड़तोड़ कमाई

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है।

    08:43 (IST)06 Jul 2018
    लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुए संजू

    भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'संजू' को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है।