Sanju Box Office Collection Day 26: रणबीर कपूर स्टारर ‘संजू’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। बदले में दर्शकों ने भी फिल्म को अपना खूब प्यार दिया है। रणबीर कपूर की ये फिल्म अब तक 300 करोड़ के कलेक्शन को छू चुकी है। फिल्म कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म चौथे वीक में भी सिनेमाघरों पर जमी हुई है। चौथे वीक के शुक्रवार को फिल्म ने कमाए 1.28 करोड़ रुपए। शनिवार को फिल्म ने कमाए 2.19 करोड़ रुपए। रविवार को फिल्म के कलेक्शन का आंकडा रहा 3.28 करोड़ रुपए। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हो चुका है- 333.55 करोड़ रुपए।
आपको बता दें, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 202.51 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे हफ्ते में संजू ने कमाए 92.67 करोड़ रुपए। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 31.62 करोड़ रुपए जुटाए। वहीं चौथे वीक में फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म की अब तक की टोटल कमाई हो चुकी है- 333.55 करोड़ रुपए। माना जा रहा है, कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को कमाई के मामले में पीछे धकेल सकती है। आपको बता दें, सलमान की फिल्म ने टोटल 339.16 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘पीके’ ने 340.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में जल्द ही रणबीर की ये फिल्म सलमान की फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग जबरदस्त है। फिल्म में रणबीर संजय दत्त की भूमिका में हैं। फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई किस्से बयां किए गए हैं।
#Sanju is SUPER-STRONG… [Week 4] Fri 1.28 cr, Sat 2.19 cr, Sun 3.28 cr. Total: ₹ 333.55 cr. India biz. ALL TIME BLOCKBUSTER.#Sanju biz at a glance…
Week 1: ₹ 202.51 cr
Week 2: ₹ 92.67 cr
Week 3: ₹ 31.62 cr
Weekend 4: ₹ 6.75 cr
Total: ₹ 333.55 cr
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2018
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के अलावा संजय की पत्नी के किरदार में दीया मिर्जा हैं। दीया मिर्जा फिल्म में मान्यता के किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल सुनील दत्त (संजू के पिता) का किरदार निभा रहे हैं। सोनम कपूर फिल्म में संजू की एक्स गर्लफ्रेंड रूबी का किरदार निभा रही हैं और अनुष्का शर्मा फिल्म में बायोग्राफर बनी हैं। फिल्म में करिश्मा तन्ना को भी रणबीर के साथ काम करने का मौका मिला है। इसके अलावा फिल्म में विकी कौशल भी हैं। फिल्म में विकी की अदाकारी भी काबिल-ए-तारीफ है।