करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। जहां एक तरफ संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव वसीयत को लेकर अलग दावा किया है। वहीं संजय कपूर की मां और बहन इस वसीयत को फर्जी बता रही हैं और कहा है कि इस संपत्ति में करिश्मा के बच्चों का भी हक है।
अब संजय कपूर की बहन ने प्रिया सचदेव को लेकर नया दावा किया है। उनका कहना है कि वो हर महीने 5 करोड़ रुपये सैलरी ले रही हैं। संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने प्रिया के उन तमाम दावों को गलत भी बताया है जो हाल ही में उन्होंने किए थे। प्रिया का कहना था कि संजय की मां की देखभाल वैसे ही हो रही है जैसे पहले होती थी। वहीं उन्हें हर महीने 21 लाख रुपये दिया जाता है। लेकिन मंधीरा ने इन सब बातों को झूठा कहा है।
मंधीरा ने कहा कि जब उनके पिता जीवित थे तो उनकी मां को ज्यादा पैसे मिलते थे और भाई के रहने पर उन्हें 21 लाख मिलते थे। मंधीरा ने कहा कि टैक्स कटने के बाद 13 लाख मिलते थे जो अब घटकर 12 लाख रह गया है।
मंधीरा ने कहा कि जो घर का है और कंपनी का फाउंडर है उसे सिर्फ 12 लाख मिल रहे हैं मगर जो बाहर से आया है (प्रिया) उसे हर महीने 5 करोड़ मिल रहे हैं।
मंधीरा ने ये भी कहा कि करिश्मा से जो संजय के बच्चे थे, वो उनसे बहुत प्यार करते थे। बेटी को वो बहुत प्यार करते थे बेटा उनका दोस्त था, आपको लगता है कि वो उन्हें जायदाद से बेदखल कर देंगे? ऐसा नहीं हो सकता कि वो बच्चों से पहले तीसरी पत्नी को चुनेंगे।
मंधीरा ने ये भी दावा किया कि उनके भाई की मौत नेचुरल नहीं थी, वो उसके तह तक जाएंगी। यहां तक कि उन्होंने ये भी दावा किया कि संजय और प्रिया के रिश्ते ठीक नहीं थे और इस बारे में घर के लोगों को पता था। मंधीरा ने कहा कि साल 2022 के बीच से आखिर तक कई बार मैंने मां और घर पर काम करने वाले लोगों से सुना कि दोनों के बीच सिर्फ लड़ाईयां होती थीं।
