सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की तीन दिन की शादी की सेलिब्रेशन गोवा में जारी है। शनिवार शाम को दोनों ने परियों की कहानी जैसे क्रिश्चियन वेडिंग की। दूल्हे के पिता नागार्जुन अक्कीनेनी ने इस शादी की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। दोनों को फैंस प्यार से चायसम बुलाते हैं। दोनों ही अपनी दूसरी शादी के दिन काफी खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए नागार्जुन ने लिखा- दोनों ने एक बार फिर खूबसूरत सेरेमनी में शादी कर ली। सामंथा ने भी अपने इंस्टाग्राम से इस शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
अपने सफेद रंग के वेडिंग गाउन में सामंथा काफी स्टनिंग लग रही थीं। इस गाउन को क्रेशा बजाज ने डिजायन किया था। वहीं ब्लैक टुक्सेडो में नागा काफी हैंडसम लग रहे थे। इससे पहले कपल ने शुक्रवार रात को हिंदू रीति-रिवाजों से पहली शादी की थी। सामंथा और नागा की शादी की सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि दोनों हैदराबाद मे आज ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। इस साल जनवरी में चायसम ने सगाई की थी।
And they get married again in a beautiful ceremony!! #chaisam pic.twitter.com/FY8Uqo8FXn
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) October 7, 2017
I just love them!!! #chaisam pic.twitter.com/ZdQK7hwAjF
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) October 7, 2017
https://www.instagram.com/p/BZ-fGPrBDZC/
सामंथा और नागा की पहली मुलाकात ये माया चेसेव के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इंडसिट्री में नागा के रूप में सामंथा को अपना पहला दोस्त मिला था। जो बाद में बेस्ट फ्रेंड और फिर प्यार बन गया।
https://www.instagram.com/p/BZ-fXkcBuNV/
https://www.instagram.com/p/BZ-f0V_h_t2/
https://www.instagram.com/p/BZ-gHMiBcx3/
चैतन्य के पिता अक्कीनेनी नागार्जुन ने कहा कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए दो वजहों से खास है। एक तो यह कि इस महीने में उनके बेटे की शादी हुई है और दूसरा यह कि इसी महीने में उनकी तेलुगू हॉरर फिल्म राजु गरी गढ़ी 2 रिलीज होने जा रही है।