सलमान खान के भांजे आहिल का जन्मदिन 30 मार्च को बड़ी धूमधाम से दुबई में मनाया गया। अर्पिता खान और आयुष शर्मा के बेटे आहिल के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा, सीमा खान, सोहेल खान, अरबाज खान, सलीम आदि परिवार के सभी मुख्य सदस्य शामिल थे। अपने बर्थडे पर आहिल काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। आहिल ने ब्लैक कलर की पैंट और टीशर्ट पहनी हुई थी। सलमान खान ने भी इस दौरान ब्लू कलर की टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। आहिल के जन्मदिन में केक कटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
वीडियो में अर्पिता और आयुष बेटे आहिल के साथ केक कटिंग करवा रहे हैं। वहीं ठीक सामने सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। सलमान वीडियो में आहिल के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले साल आहिल का पहला जन्मदिन मनाया गया था उसस वक्त सलमान खान टाइगर जिंदा है की शूटिंग में बिजी थे। लेकिन भांजे के जन्मदिन पर पहुंचने के लिए सलमान खान 22 घंटे ट्रेवल किया। इसके बाद वह भांजे की जन्मदिन की पार्टी पर पहुंचे। सलमान ऑस्ट्रिया से सीधा मालदीव्स पहुंचे थे। खबर थी कि उस वक्त सलमान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंचर के साथ भांजे के जन्मदिन पर पहुंचे थे। इस साल भी सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे।
https://www.instagram.com/p/Bg9M-cVg7QH/
रेस 3 की शूटिंग के सिलसिले में सलमान खान मिडल ईस्ट में थे। लेकिन सलमान खान अपने भांजे का दूसरा जन्मदिन मिस नहीं करना चाहते थे। इसलिए सलमान और उनकी पूरी फैमिली ने इस बार आहिल का बर्थडे दुबई में मनाने की सोची। इसके चलते सलमान और आहिल के जन्मदिन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। आप भी देखिए:-
https://www.instagram.com/p/Bg8o7TlgnUV/
https://www.instagram.com/p/Bg78Z3mgOPm/

