सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रविवार, 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। जहां सलमान खान की फिल्म देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं वहीं बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और क्रिटिक केआरके ने इसे लेकर बड़ी बात कही है।

दरअसल हाल ही में सलमान खान जैकब एंड कंपनी एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज़ गोल्ड एडिशन घड़ी पहने नजर आए थे। रमजान के महीने में सलमान ने ये घड़ी पहनी तो काफी विवाद भी हुए। हालांकि उनके फैंस बहुत खुश हैं। इस घड़ी में भगवान राम, हनुमान और कई देवी देवताओं की तस्वीरें हैं। वहीं डायल पर जय श्री राम का शिलालेख भी नजर आ रहा है जो घड़ी को और खूबसूरत बना रहा है। फैंस ने सलमान पर प्यार लुटाया। ये घड़ी टाइटेनियम एढिशन की है और इसकी कीमत 34 लाख रुपये है। सलमान ने घड़ी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

‘मैं अनन्या और जान्हवी के साथ काम करना चाहता हूं मगर…’ रश्मिका से 31 साल के एज गैप पर सलमान खान ने कहा- ‘मेरे लिए यह मुश्किल…

अब सलमान खान के उसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए केआरके ने लिखा है, ”सभी मुश्लिम को बधाई जो सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर जाकर देखने वाले हैं और उन्हें ईदी देने वाले हैं। वो राम जन्मभूमि एडिशन वाली घ़ड़ी पहने हुए हैं और सभी मुस्लिमों का मजाक बना रहे हैं। उनके सभी मुश्लिम फैंस बेशर्म हैं।”

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। क्या आप ईद पर ये फिल्म देखने जाएंगे हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

यहां देखें जनसत्ता स्पेशल सिनेग्राम का वीडियो