Race 3 Box Office Collection Day 13: सलमान खान स्टारर ‘रेस-3’ ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक की ओर से नेगिटिव कमेंट्स मिलने के बावजूद भी फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सोमवार को एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म की कमाई में 2 करोड़ 75 लाख रुपए का इजाफा हुआ। फिल्म ने सेकेंड फ्राईडे को 3 करोड़ 30 लाख रुपए का बिजनेस किया था। जिससे फिल्म के कलेक्शन में 16 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। 11 दिनों से लगाकार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब रेस 3 का कुल कलेक्शन 158 करोड़ 79 लाख रुपए हो गया है। यदि ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो ‘रेस-3’ फिल्म ‘संजू’ के रिलीज होने तक बॉक्सऑफिस पर टिकी रह सकती है।
Race 3 Box Office Collection: ताबड़तोड़ कमाई… दूसरे हफ्ते में ही छू लिया रेस 3 ने ये आंकड़ा
Race 3 Box Office Collection Day 13: फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडीस लीड भूमिका में हैं।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन

TOPICSrace 3
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मनोरंजन समाचार (Entertainment News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 28-06-2018 at 09:41 IST
2011 में रिलीज फिल्म बॉडीगॉर्ड ने 148 करोड़ की कमाई की थी।
करीब 140 करोड़ रूपये में बनी रेस 3 को देश भर में 4000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया। रेस सीरीज़ के पहले दो भाग अब्बास मस्तान ने बनाये थे।
सलमान खान की इस दबंग 2 ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया था।
2014 में सलमान खान स्टारर फिल्म किक रिलीज हुई थी। फिल्म ने 233 करोड़ की कमाई की थी।
2016 में रिलीज सुल्तान ने 300 करोड़ पार कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया था।
2015 में आई बजरंगी भाईजान सलमान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 320.65 करोड़ कमाया था।
दिसंबर 2017 में रिलीज सलमान खान- कैटरीना कैफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म टाईगर जिंदा है सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 339.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 270 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसने शुक्रवार को 3.75 करोड़, शनिवार को 5.50 करोड़, रविवार को 7 करोड़, सोमवार को 2.50 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़ और बुधवार को लगभग 2 करोड़ की कमाई की है।
रेस 3 सलमान खान की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि माना जा रहा है कि इस शुक्रवार संजू के रिलीज होते ही रेस 3 का सफर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 270 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने 13 दिनों में 165 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं।
वहीं माना जा रहा है कि फिल्म इस हफ्ते भी 15 करोड़ 30 लाख रुपए से ज्यादा का कारोबार नहीं कर सकेगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडीस लीड भूमिका में हैं।
सोमवार को 'रेस-3' ने 14 करोड़ 24 लाख, मंगलवार को 10 करोड़, बुधवार को 7 करोड़ 50 लाख, गुरूवार को 5 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। सलमान खान की फिल्म की कमाई की रफ्तार दूसरे हफ्ते में थोड़ी धीमी पड़ी और फिल्म ने केवल कलेक्शन में 3 करोड़ 30 लाख रुपए ही जोड़े।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'रेस-3' 'संजू' रिलीज होने से पहले 165 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ और सलमान खान की फिल्म ने 37 करोड़ और 37 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की।
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' इस शुक्रवार यानी की 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है इसके बाद माना जा रहा है कि रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेस-3' का बॉक्सऑफिस पर टिक पाना मुश्किल होगा।