बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की जोड़ी इन दिनों चर्चा में है। ये दोनों बहुत जल्द फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। जहां फिल्म इस जोड़ी हाल ही में फेमस मैगजीन वोग इंडिया के लिए कराए फोटोशूट की वजह से चर्चा में है। वहीं सोशल मीडिया पर सलमान द्वारा बनाई गई कैटरीना कैफ की एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है। ये फोटो 30 नवंबर को फिल्म टाइगर जिंदा है के ट्विटर पेज पर शेयर की गई है। इस फोटो को अब तक करीब 2 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कैटरीना और सलमान बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ आने की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Tiger freezes a moment in time, by painting Zoya's portrait on ice❤️ Watch it in #DilDiyanGallan TOMORROW. | @BeingSalmanKhan | #KatrinaKaif | @aliabbaszafar | @yrfmusic | @yrf | #TigerZoya pic.twitter.com/Q9i5IDawpY
— #TigerZindaHai (@TigerZindaHai) December 1, 2017
ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में बर्फ के बीच कैटरीना और सलमान खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सामने बर्फ पर पेंट से कैटरीना की तस्वीर बनी भी दिख रही है। दरअसल ये फोटो फिल्म के गाने दिल दियां गल्लां से ली गई है। जिसे ऑस्ट्रिया में बर्फ से ढके पहाड़ पर बनाया गया है। ये इस फिल्म का दूसरा गाना है जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। कुछ समय पहले फिल्म के पहले गाने स्वैग से स्वागत को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब दर्शक इस रोमांटिक गाने का इंतजार कर रहे हैं।
कैटरीना और सलमान की जोड़ी को दर्शक एक बार फिर साथ देखने के लिए बेकरार हैं। ये दोनों पांच साल के बाद एक बार फिर साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2012 में आई हिट फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है। वहीं इस फिल्म की खासियत कैटरीना का धमाकेदार एक्शन और स्टंट होने वाला है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
