रोमानिया की लूलिया वंतूर अक्‍सर बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान के आसपास नजर आती हैं। हाल ही में वे सलमान के 50वें बर्थडे के जश्‍न में भी नजर आई थीं। इस वजह से सलमान और लूलिया के रिश्‍तों को लेकर अटकलें लगती रही हैं। अब सलमान और लूलिया दुबई में एक साथ नजर आए हैं। सलमान खान के कुछ फैंस ने उनकी और लूलिया की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जींस और टी शर्ट पहने सलमान बेहद कम्‍फर्टेबल नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान ने हाल ही में लूलिया के रोमानियाई शो को अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए प्रमोट किया था। सलमान जिस तरीके से लूलिया को प्रमोट करते हैं, उससे तो यही मैसेज मिलता है कि इस मॉडल की सलमान के दिल में खास जगह है। हालांकि, दोनों सार्वजनिक तौर पर कुछ कबूल करने से बचते रहे हैं।