सलमान खान की मूवी सुल्तान में जब उनके फ्रेंड्स उनकी लेडीलव आरफा(अनुष्का शर्मा) को भाभी बोलते हैं तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। लेकिन सलमान की रियल लाइफ में ऐसा नहीं है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के नजदीकी दोस्तों यूलिया वंतूर को ‘भाभी’ कहकर बुलाते हैं। बता दें, सलमान खान कथित तौर पर रोमानिया की मॉडल यूलिया को डेट कर रहे हैं। हालही में कुछ खबरें यह भी आई थीं कि सलमान जल्द ही यूलिया से शादी करने वाले हैं। हालांकि, शादी के बारे में यूलिया ने खंडन किया था। यूलिया ने लिखा था वे अभी सादी नहीं करने जा रही हैं।
हालांकि, सलमान और यूलिया दोनों ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला। लेकिन दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूलिया के बर्थडे पर सलमान ने ग्रैंड पार्टी भी दी थी। जिसमें सलमान और यूलिया के नजदीकी दोस्तों ने शिरकत किया था। इसके अलावा यूलिया सलमान के परिवार के लोगों के साथ भी कई बार देखी गई हैं।
इसके अलावा सलमान और यूलिया प्रीति जिंटा और जीन गुडएनफ की शादी की पार्टी में भी एक साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों मीडिया के सामने आने से बचते रहे हैं। मीडिया में शादी के सवाल पर सलमान हमेशा से किनारा करते आए हैं।
Read Also: सलमान खान ने दी गर्लफ्रेंड यूलिया के बर्थ-डे पर पार्टी, देखें PHOTOS
