Salman Khan Bigg Boss 13, Latest Update: सलमान खान के रिएलिटी शो Bigg Boss 13 अब सिलेब्रिटी बने घरवालों की हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ रहा है। बिग बॉस के 13वें के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज़ गिल के बीच नजदीकियां शो की शुरुआत से ही दिखने लगी थीं। घर में दोनों ज्यादातर एक दूसरे के साथ ही देखे जाते हैं। हालांकि इस दौरान दोनों में काफी नोंकझोंक भी हो चुकी है। लेकिन इससे इन दोनों में कोई दरार नहीं पड़ी। बिग बॉस के घर से बाहर पारस की असली गर्लफ्रेंड को ये सब कुछ अच्छा नहीं लग रहा और उन्होंने एक बयान जारी कर भड़ास निकाला है।
आकांक्षा पुरी : क्या शहनाज ने किसी लड़के के ब्लैंकेट में जाने से पहले सोचा?
आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि शहनाज डेस्पेरेट है। वह लोगों का ध्यान खींचने के लिए कुछ भी कर सकती है। आकांक्षा ने IWM BUZZ से बात करते हुए कहा कि, सोशल मीडिया पर लोग केवल पारस को निशाना बना रहे हैं। ट्रोलर्स को दूसरे नजरिए से भी देखना चाहिए। शहनाज़ सिक्के का दूसरा पहलू है। जिस पर लोगों का ध्यान ही नहीं जा रहा। क्या यह सब दोनों ओर से नहीं है? क्या पारस के साथ शहनाज़ और माहिरा गेम नहीं कर रहीं? क्या उन दोनों ने किसी लड़के के ब्लैंकेट में जाने से पहले सोचा? शहनाज़ बहुत ही डेस्पेरेट है। वह अटेंशन के लिए कुछ भी कर सकती है।
आकांक्षा ने शहनाज़ के बाद माहिरा को लेकर कहा कि, वह स्मार्ट खिलाड़ी है। हालांकि, मुझे पारस के साथ उसके कनेक्शन पर कोई ऐतराज नहीं है। बता दें कि, पारस की गर्लफ्रेंड उनके बर्ताव को लेकर इससे पहले भी बयान दे चुकी हैं। उन्होंने पहले कहा था कि, मुझे नहीं पता वह ऐसा क्यों कर रहा है। पारस ने कहा है कि घर से निकलते ही हम शादी कर लेंगे।
गौरतलब है कि, शुरुआती दो हफ्ते में ही बिग बॉस विवादों में घिर गया है। आरोप है कि शो अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है। यह भारतीय सभ्यता के खिलाफ है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इन्हीं आरोप के चलते बिग बॉस पर एक्शन लेने की तैयारी में है।