डिजिटल तकनीक के इस दौर में कंपनियां हर साल डिजिटल सेलिब्रिटी इंडेक्स को जारी करती हैं। इसी कड़ी में टू द न्यू ने एक सेलिब्रिटी इंडेक्टस जारी किया है। जिसके अनुसार सलमान खान सबसे ऊपर हैं। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ वो सबसे ज्यादा फैन बेस वाले एक्टर हैं। यह डिजिटल इंडेक्स शोध करके बनाया जाता है। यह पिछले महीनों की सेलिब्रिटी एक्टिविटी जिसमें उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का विश्लेषण करता है। इसके अलावा सेलिब्रिटी सर्च ट्रेंड का भी विश्लेषण किया जाता है। इस रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। भाईजान के पास सितबंर 2016 तक 51.9 मिलियन का फैन बेस था। इसके बाद लिस्ट में नाम आते है दीपिका और अमिताभ का। फीमेल सेलिब्रिटी में पादुकोण सबसे ऊपर हैं। उनके पास 48.2 मिलियन फैंस का बेस है। वहीं अमिताभ बच्चन के पास 46.5 मिलियन फैंस हैं। शाहरुख खान सबसे ज्यादा डिसकस्ड सेलिब्रिटी की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके बारे में करीब 10 मिलियन लोगों ने बातें की हैं। दीपिका के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा और प्रियंका चोपड़ा के पास 22.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हालांकि सनी लियोनी फेसबुक पर काफी एक्टिव रहती हैं। मार्च से सितंबर के बीच उन्होंने 560 पोस्ट किए हैं।
अक्षय कुमार ऐसे सेलिब्रिटी बने हैं जिनके फैंस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके फैंस 20.77 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं फीमेल एक्ट्रेस में श्रद्धा कपूर के फैंस 32.96 फीसद की दर से बढ़ रहे हैं। कपूर के अलावा जैकलीन और अनुष्का शर्मा के फैंस भी पिछले कुछ समय से बढ़ रहे हैं। अगर सेलिब्रिटिज के अपने ब्रांड को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने के आंकड़े को देखा जाए तो इसमें अमिताभ बच्चन और सोनम कपूर विनर नजर आते हैं। दोनों ने ही अपने ब्रांड से संबंधित 5 ट्विट किए हैं। अमिताभ ने जियो ब्रांड को जबकि सोनम ने कोलगेट और ओप्पो को ट्विटर पर प्रमोट किया है। वहीं तीसरे नंबर पर शाहरुख हैं जिन्होंने जियो और फ्रूटी को प्रमोट किया है।
सेलिब्रिटी इंडेक्स के बारे में बात करते हुए टू द न्यू के सीईओ दीपक मित्तल ने कहा कि सोशल मीडिया सेलिब्रिटिज के लिए अपने विचार व्यक्त करने और फैंस के साथ जुड़ने का सबसे अच्छा माध्यम बन गया है। हमारा सालाना जारी किया जाने वाला इंडेक्स इस बात को बताता हो कि कौन सा सेलिब्रिटी डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है और साथ ही उनका अपने फैंस के जुड़ने के तरीके को समझने की कोशिश भी करता है।

