बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर भी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आलम ये है कि तैमूर स्टार किड्स में सबसे लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया में भी तैमूर काफी चर्चित हैं। तैमूर के नाम पर सोशल मीडिया में जहां फनी मीम्स और वीडियोज़ की बाढ़ आई हुई है वहीं उनकी क्यूट पिक्चर्स की भी कमी नहीं है। तैमूर की अपने पापा सैफ, मां करीना और नैनी के साथ बहुत सी तस्वीरें वायरल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तैमूर की एक फोटो की कीमत क्या है? दरअसल इस बात का खुलासा खुद सैफ अली खान ने किया है।

https://www.instagram.com/p/BqWp9mBH3R7/?utm_source=ig_web_copy_link

हालही में सैफ अली खान और सारा अली खान करण जौहर के शो “कॉफी विद करण” में आए थे और इन दोनों ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बातें शेयर कीं। इस शो में सैफ ने अपने बेटे तैमूर के फोटोज को लेकर जो बताया उसे सुन करण भी हैरान हो गए। सैफ अली खान ने बताया कि मीडिया में उनके बेटे तैमूर की एक फोटो की कीमत 1500 रुपए हैं। सैफ ने कहा कि ये बात उनसे करीना के  पिता रणधीर कपूर ने बताई। सैफ की इस बात को सुनकर उनकी बेटी सारा और करण जौहर भी आश्चर्यचकित रह गए।

करण जौहर ने इस बात को सुनने के बाद यह भी कहा कि उन्हें लगा था तैमूर की तस्वीर की कीमत किसी भी सुपरस्टार की तस्वीर की कीमत से ज्यादा होगी और यह भी कहा कि तैमूर रेट कार्ड पर नंबर 1 पोजिशन पर होंगे। सैफ ने शो में ये भी बताया कि वो जिस फिल्म में भी काम करते हैं उस फिल्म के निर्माता मजाक में कहते हैं कि तैमूर को फिल्म के प्रोमोशन में रखा जा सकता है।