श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हो या सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, बॉलीवुड में स्टार किड्स का जमाना है। वहीं जिन स्टार किड्स ने अभी बोलना भी नहीं सीखा है उनकी भी फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं, सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हा मुन्ना बेटे तैमूर अली खान पटौदी की। सैफ और करीना के बेटे तैमूर दिनों दिन इंडस्ट्री के सबसे क्यूट स्टार किड बनते जा रहा हैं।
आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं उनकी तस्वीरों को देख कर ही तैमूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हो गई है। कभी तैमूर अपनी मम्मी के साथ नानी के घर जाते हुए दिख जाते हैं, तो कभी बुआ सोहा अली खान की गोद भराई की रस्म वाली तस्वीरों में छा जाते हैं। अब उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर ब्लैक कुर्ता पहने हुए हैं जिसमें वह प्योर पटौदी लग रहे हैं। तैमूर की इन तस्वीरों को देख कर आप ‘सो क्यूट’ कहे बगैर रह नहीं पाएंगे। तैमूर की ये तस्वीर उनके सोशल मीडिया फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
Like father like son #taimuralikhan #taimur #saifalikhan #taimuralikhanpataudi
A post shared by SRK BEBO (@srkbebofficial) on
हाल ही में तैमूर अपनी बुआ के बेबी शावर में अपनी मॉम करीना के साथ आए थे। वहीं उनकी मासी करिश्मा भी थीं। इस दौरान सोहा अली खान ने अपने सोशल अकाउंट से बेबी शावर की कई तस्वीरें शेयर की। साथ ही तैमूर के साथ भी सोहा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।
Twinning Goals : Kareena & Taimur in Denims @BollywoodStylefile
A post shared by Bollywood Stylefile by Simi (@bollywoodstylefile) on
A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@beboteam) on
A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on