एक्टर म्यूजिशियन सबा आजाद Lakme Fashion Week 2023 में नजर आईं। करिश्मा कपूर और कल्कि कोचलिन ने भी इस इवेंट की शोभा बढ़ाई। तीनों की साथ में कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सभी ने शिमरी ड्रेसे पहनी है, जिनमें ये तीनों काफी खूबसूरत दिख रही हैं। लेकिन सबा आजाद ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उन्होंने रैम्प पर परफॉर्म किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी धुन में गाते और डांस करते दिख रही हैं।
कोई सबा की तारीफ कर रहा है तो कई लोग ऐसे हैं जो उनकी परफॉर्मेंस का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सबा अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की तरह डांस कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा ये ऋतिक रोशन की तरह नांच रही हैं। दूसरे ने सहमति जताते हुए लिखा, “इसने रितिक से कुछ स्टेप्स सीखे हैं।” एक यूजर ने लिखा, “वाह क्या डांस मूव्स हैं, क्यां फूंक कर आई हो?” एक यूजर ने लिखा, “ये कैसा टैलेंट है?”
सबा आजाद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अमेजन मिनी सिरीज Who’s Your Gynac को लेकर चर्चा में हैं। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि अपनी सिरीज का प्रमोशन करने के लिए सबा आजाद ने ऐसा किया है। इसके साथ ही लोग उन्हें लुक्स के लिए भी ट्रोल कर रहे हैं।
सबा आजाद और ऋतिक रोशन को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। सबा और ऋतिक एक साल से अधिक समय से लिव इन में रह रहे हैं। सबा की उम्र 37 साल है। ऋतिक रोशन इससे पहले सुजैन खान के पति थे। दोनों कुछ साल पहले तलाक ले चुके हैं। दोनों के 2 बेटे हैं और वह मिलकर उनकी को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। सबा को भी ऋतिक के बेटों के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।
ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह को आखिरी बार ‘विक्रम वेदा’ में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।