भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से उभर रही है। यहां भी बॉलीवुड की तरफ एक से बढ़कर एक फिल्मे बन रही हैं। हिंदी सिनेमा की तरह ही भोजपुरी फिल्मों के गाने धमाल मचा रहे हैं। लेकिन भोजपुरी की एक खास जोड़ी है, जो हमेशा चर्चा में रहती है। सोशल साइट पर तो इनकी खूब चर्चा होती है। यू-ट्यूब पर तो इनके भोजपुी गानों को खूब व्यूज मिलते हैं। यह जोड़ी है भोजपुरी के बड़े स्टार्स दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की। इनके गाने सबसे ज्यादा देखे जाते हैं।
ऐसा ही एक गाना ‘सावन में हरियर भईल’ का वीडियो इस वक्त यू-ट्यूब पर आग लगाए हुए है। इस गाने में भी निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री ने आग लगाई हुई है। यह गाना भोजपुरी फिल्म सिपाही का है। गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस शानदार गाने को अरविंद तिवारी ने शब्दों में पिरोया है।
बता दें कि, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी के बड़े स्टार्स हैं। दोनों ही सुर्खियों में बने रहते हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। आम्रपाली दुबे की पहली भोपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी। बीते दिनों ही इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। आम्रपाली ने यह पोस्ट अपनी पहली फिल्म के 100 मिलियन व्यूज होने पर लिखा था।
उन्होंने लिखा था कि, ‘मेरी पहली फिल्म, मेरा पहला प्यार निरहुआ हिंदुस्तानी। सेलेब्रेटिंग 100 मिलियन व्यूज। धन्यवाद दोस्तों इस फिल्म को अपने दिल में बसाने के लिए और फिल्म के साथ-साथ मुझे भी अपने दिल में जगह देने के लिए।’
देखिए गाना-

