अगर आपको राज कपूर की फिल्म “मेरा नाम जोकर” याद है तो उसकी रूसी महिला सर्कस कलाकार भी जरूर याद होंगी। जी हां हम बात कर रहे हैं सेनिया रियाबिनकिना की। रूस की ट्रैपीज़ आर्टिस्ट सेनिया राज कपूर की 92वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में शामिल होने मुंबई आई थीं। सेनिया ने मुंबई प्रवास के दौरान फिल्म पत्रकार खालिद मोहम्मद से मेरा नाम जोकर और राज कपूर से जुड़ी यादें शेयर की। सेनिया ने बताया कि इस फिल्म में उन्हें अचानक ही रोल मिल गया था। राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था।

1970 में आई मेरा नाम जोकर को राज कपूर की ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म माना जाता है। फिल्म में राज कपूर ने राजू नाम के एक जोकर की भूमिका निभाई है जो अपने निजी दर्द को भुलाकर दुनिया को हंसाता है। फिल्म में राजू अपने जीवने के आखिरी शो में उन सभी महिलाओं को आमंत्रि करता है जो जिंदगी के किसी ने किसी मोड़ पर उससे जुड़ी रही थीं। इन महिलाओं में एक महिला थीं रूसी सर्कस कलाकार मारीना (सेनिया रियाबिनकिना)। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी लेकिन बाद में ये कल्ट क्लासिक बन गई और इसे राज कपूर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शुमार किया जाता है।

राज कपूर फिल्म में सर्कस कलाकार मारीना की भूमिका के लिए कलाकार की तलाश के लिए रूसी सर्कसों की पड़ताल कर रहे थे। मारीना के अनुसार उस समय उतनी चर्चित नहीं थी बल्कि उनकी बहन एलेना चर्चित कलाकार थीं फिर भी राज कपूर ने उन्हें मिलने के लिए संदेश भिजवाया। राज कपूर से जुड़ी यादें साझा करते हुए मारीना ने कहा कि वो एक सज्जन और उदार व्यक्ति थे।

मेरा नाम जोकर की शूटिंग के दौरान सेनिया रियाबिनकिना। (Express archive photo)

मारीना सोवेक्सपोर्ट फिल्म के अधिकारियों के संग राज कपूर से मिलने गईं। मारीना के अनुसार वो इस फिल्म में रोल मिलने से पहले एक फिल्म में काम कर चुकी थीं। सेनिया ने बताया कि उन्होंने करीब 15-16 फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें आज भी सबसे अधिक याद राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में निभाई भूमिका के लिए किया जाता है।

मेरा नाम जोकर की शूटिंग के दौरान सेनिया रियाबिनकिना। (Express archive photo)

मुंबई में मेरा नाम जोकर की शूटिंग के दौरान सेनिया को कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने किसी और हिंदी फिल्म में काम नहीं किया। मेरा नाम जोकर की शूटिंग पूरी करके वो क्रेमलीन वापस लौट गईं। रूस में वो एक बैले डांसर के तौर पर मशहूर हुईं और करीब 40 की उम्र में रिटायर हो गईं। शोमैन के नाम से मशहरू राज कपूर का दो जून 1988 को निधन हो गया था।