बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर पिछले दिनों खबरें जोरों पर थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। रिपोर्स के अनुसार, शक्ति कपूर बेटी श्रद्धा के इस रिलेशनशिप से खुश नहीं थे जिसको लेकर उन्होंने श्रद्धा से अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। अब खबर है कि हाल ही में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। स्पॉट बॉय की खबर के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने फरहान अख्तर को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

वहीं फरहान ने अभी तक श्रद्धा को अपनी फॉलोइंग लिस्ट में रखा हुआ है। बॉलीवुड गलियारे में गॉसिप ये भी है कि अब श्रद्धा दोबारा आशिकी 2 फेम आदित्य रॉय कपूर के साथ हैं। बता दें, श्रद्धा और फरहान अख्तर फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ के सेट पर एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा की फैमिली उनके इस रिलेशनशिप से बिलकुल भी खुश नहीं थी। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी थीं कि शक्ति कपूर श्रद्धा को आधी रात में फरहान के घर से खींच कर अपने साथ ले गए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा इस वक्त प्रभास के साथ फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा श्रद्धा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आएंगी।