कई बार सेलिब्रिटिज का पीछा करने वाले लोग गलत काम कर देते हैं। हालांकि बॉलीवुड सिंगर-एक्टर श्रद्धा कपूर ने इस परिस्थिति का धैर्यपूर्वक सामना किया। दरअसल एक लड़का लगातार उनका पीछा कर रहा था। जब एक ही दिन में 17वीं बार उन्हें वो लड़का मिला तो उन्होंने उसे स्टेज पर बुलाने का निर्णय लिया, जहां वो परफॉर्म कर रही थीं। एक्ट्रेस ने दर्शकों से उसे इन्ट्रोड्यूस करवाया और फिर गले लगा लिया। एक विलेन की एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फिल्म रॉक ऑन-2 के को-स्टार फरहान अख्तर के साथ यादों की बारात के शो पर पहुंची थी। जी सिनेमा पर आने वाले इस शो को रितेश देशमुख और साजिद खान होस्ट करते हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपना पीछा कर रहे शख्स को जो ऑडियंस के बीच में बैठा था, उसे स्टेज पर  बुलाकर सभी से इंट्रोड्यूस करवाया। इसके बाद बॉलीवुड की दीवा ने उसे गले लगा लिया।

Rock On 2: फिल्म के सेट पर मस्ती करते थे फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर और अर्जुन रामपाल

हैदर स्टार ने बताया कि वो इस लड़के से दिन में 17वीं बार मिल रही हैं। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो श्रद्धा फिलहाल अपनी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म रॉक ऑन-2 को प्रमोट कर रही हैं। यह फिल्म आज 11 नवंबर 2016 को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम उनके कई को-स्टार के साथ जोड़ा जाता रहा है। हाल ही में उनका नाम उनके ‘रॉक आन 2’ के को-स्टार फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा है।

फरहान ने कुछ दिनों पहले ही इस मामले पर अपनी सफाई पेश की थी। अब श्रद्धा ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। श्रद्धा का कहना है कि फरहान के साथ नाम जुड़ना उन्हें काफी परेशान करता है। श्रद्धा ने कहना है कि लिंक-अप उन्हें हमेशा परेशान करता है. खास तौर पर किसी एक्टर के लिए यह बहुत ही अनुचित है, जब आप एक साथ काम करते हैं और साथ ही इंटरव्यू भी देते हैं। ऐसी खबरें थीं कि ‘रॉक ऑन 2’ के शूटिंग के दौरान ‘बागी’ की अभिनेत्री और उनके सह कलाकार फरहान अख्तर के बीच कथित रूप से नजदीकियां बढ़ गईं थीं। 29 वर्षीय अभिनेत्री श्रद्धा ने कहा कि वह अपनी फिल्म के लिए बहुत मेहनत की हैं, लेकिन बात उनके लिंक-अप की हो रही है, उनकी कड़ी मेहनत की नहीं।