अपना सपना मनी मनी की एक्ट्रेस रीया सेन ने हाल ही में उस वक्त सुर्खिया बटोरी थीं जब एकता कपूर की नई बेव सीरिज रागिनी एमएमएस 2.2 के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की खबरें सामने आई थीं। अब अपने फैंस के लिए रीया के पास एक अच्छी खबर है। मुनमुन सेन की बेटी इस महीने के अंत में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। रीया शिवम तीवारी के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं।

रीया का इंस्टाग्राम अकाउंट अपने होने वाले पति की फोटोज से भरा हुआ है। एक्ट्रेस एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसकी पृष्ठभूमि फिल्मी है। उनकी दादी सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन एक्ट्रेस रही हैं। 1991 में आई फिल्म विषकन्या के जरिए रीया ने बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था। 16 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो याद पिया की आने लगी के जरिए उन्हें पहचान मिली थी। अपने फिल्मी करियर में पहली सफलता उन्हें 2001 में आई फिल्म स्टाइल से मिली थी।

https://www.instagram.com/p/BVWu1xfAdMi/

रीया की कुछ अच्छी फिल्मों में झंकार बीट्स, शादी नंबर वन और मलयालम की अंनतभद्रम है। हिंदी के अलावा रीया ने बंगाली और मलयालम फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वो रागिनी एमएमएस 2.2 में नजर आ रही हैं। वेब सीरिज की कहानी सिमरन (रीया सेन) और रागिनी (करिश्मा शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी एक पुराने कॉलेज की है।

रीया की मां मुनमुन सेन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुई बातचीत में कहा था- रीया के लिए अच्छा दिखना काफी मायने रखता है और पैसा ज्यादा मायने नहीं रखता। वो हाई मेंटेनेंस को लेकर मजाक करती रहती है। रीया अपने लिए एक अमीर पति ढूंढ लेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I