बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने रविवार को अमेरिकन एक्ट्रेस किम कर्दाशियां की ड्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कपूर पर निशाना साधना शुरू कर दिया। दरअसल, बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक ऋषि ने अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस किम कर्दाशियां की तुलना प्याज की बोरी से कर दी थी। रविवार शाम उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की। तस्वीर में एक तरफ किम कर्दाशियां की फोटो थी और दूसरी तरफ प्याज की बोरी की। फोटो के नीचे लिखा था- ‘प्रेरणा कहीं से भी मिल सकती है।’ ऋषि ने इस फोटो के साथ लिखा, ‘मेश बैग में प्याज।’
हम आपको बता दें, इससे पहले भी ऋषि कपूर कई सेलेब्स पर निशाना साध चुके हैं। कपूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का भी ट्विटर पर मजाक उड़ाया था। इसके बाद भी कपूर पर सोशल मीडिया पर काफी निशाना साधा गया था। कपूर नेहरू-गांधी खानदान, शॉपिंग ब्रांड्स, बेटे रणबीर कपूर, पब्लिक पर्सनलिटीज और यहां तक की वे खुद का भी मजाक उड़ाते नहीं हिचकिचाते। नीचे देखिए कपूर ने उड़ाया किस-किस का मजाक
रविवार को किए गए ट्वीट में असल में, ऋषि का निशाना कर्दाशियां के ड्रेसिंग स्टाइल पर था। किम कर्दाशियां मशहूर ‘कर्दाशियां सिस्टर्स’ में से एक हैं। वे अपने बोल्ड बयानों और ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं। ऋषि ने उनकी तुलना प्याज की बोरी से की तो सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। हालांकि एक बड़े तबके ने उनके इस मजाक का बड़ा ‘फनी’ बताया।
History being checked! Tx for it ABjr. If it wasn’t RIGHT,it would have LEFT a bad taste pic.twitter.com/p6MmEnC5uh
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 27, 2016
Make up,lipstick,eye shadow,jewellery et al. for discourses? Is that my friend Bappi Lahiri without his glasses? pic.twitter.com/jSaa8GML9F
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 7, 2015
Buy two get one begging bowl free. Sale at Zara’s pic.twitter.com/keoWmlbw70
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 27, 2016
We must name important assets of the country who have contributed to society. Har cheez Gandhi ke naam? I don’t agree. Sochna log!
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 17, 2016
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 21, 2015
This was fashion back then. Goodness gracious pic.twitter.com/AUYZxz9087
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 5, 2016
My future. After all the bashing I have got and threats to boycott my films ab bas Ye hi reh gaya hai! pic.twitter.com/m9EKqj4SBX
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 22, 2015
Had a fight with Neetu last night. She doesn’t understand that I am very scientific specially in the night after 8. pic.twitter.com/1Y3IFjx9ob
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 23, 2015